वायरल न्यूज़

Funny Video: इसे कहते हैं स्वैग...धांसू अंदाज में बकरी की सवारी कर रहा था बच्चा, फिर जो हुआ...

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 02:23 PM IST

Bakri Ka Viral Video: एक बच्चा हेलमेट लगाकर मजे से बकरी की सवारी कर रहा था। अगले ही पल उसके साथ जो हुआ उसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

Image

बकरी की सवारी करना पड़ा भारी, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • हेलमेट लगाकर बकरी की सवारी कर रहा था बच्चा
  • अचानक गिर पड़ा नीचे
  • वीडियो पर लोग जमकर ले रहे हैं चटकारे

Bakri Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसी-ऐसी चीजें भी देखने को मिल जाती है, जिसके बारे में लोग कल्पना भी नहीं कर सकते। इसी कड़ी में एक बच्चे का वीडियो (Funny Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में बकरी की सवारी करते हुए नजर आ रहा है। लड़के का अंदाज, स्वैग, स्टाइल और अंजाम देखकर यूजर्स ना केवल दंग रह गए। बल्कि, अपनी हंसी को भी नहीं रोक पा रहे हैं।

बच्चे, जवान, बुजुर्ग आजकल हर कोई कुछ अलग और अनोखा करना चाहता है। जिससे उनका नाम हो, उनकी एक अलग अपनी पहचान हो। कई लोग तो इसके लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, जबकि कुछ का मजाक भी बन जाता है। अब इस वायरल वीडियो (Viral Video) को ही देख लीजिए, किसी तरह एक बच्चा हेलमेट लगाकर खेत में बकरी की सवारी कर रहा है। लड़के का अंदाज देखकर ऐसा लगता है जैसे वो बाइक पर बैठा है। बकरी भी मजे से उसे बिठाकर ले जा रही है। लेकिन, कुछ ही समय बाद जो होता है उसे देखकर आपकी भी हंसी जरूर छूट जाएगी। देखें वीडियो...

बच्चे ने मौज करा दी...

वीडियो (Goat Viral Video) देखकर यकीनन आप ठहाके लगा रहे होंगे। इतना ही नहीं मन ही मन कह रहे होंगे कि बच्चे ने तो मौज करा दी। आलम ये है कि यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग इस वीडियो को बार-बार देखते हुए जमकर चटकारे ले रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'a_k_r_16k' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब 4 लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जॉन बनेगा डॉन'। एक अन्य ने लिखा, 'पहले गाड़ी को सही तो करवा लो'।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article