खतरनाक Rottweiler को डसने लगा किंग कोबरा, मगर तीन सेंकड में हो गए दो टुकड़े, देखिए VIDEO

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 11, 2025, 02:57 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे खुद को ज्यादा खतरनाक समझ रहा किंग कोबरा गलती से Rottweiler नस्ल के डॉगी से भिड़ने की गलती कर गया। मगर बेचारे के तीन सेकंड में ही दो टुकड़े हो गए।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि देखकर बहुत हंसी आती है। मगर कई बार नजारों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी ठीक वैसा ही वीडियो सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ाने वाला है। वायरल वीडियो किंग कोबरा से जुड़ा है जो घर में नजर आता है।

सांप के दो टुकड़े कर दिए

सांप घर में किसी को नुकसान पहुंचा पाता इससे पहले ही खतरनाक नस्ल का Rottweiler डॉगी उसके सामने आ धमका। कोबरा अब उसी डॉगी को डसने की कोशिश करता है, मगर यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। इसमें देखेंगे कि कोबरा जैसे ही डॉगी को डसने की कोशिश करता है उसने गोली की रफ्तार खुद को बचा लिया। मगर अगले ही सेकंड ऐसा कुछ दिखा जिसकी कल्पना तक नहीं की होगी।

End of Feed