वायरल न्यूज़

Video: गुरूग्राम एक्सप्रेसवे से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, चलती हुई कार से की गई जमकर आतिशबाजी

Viral Video: वीडियो में आपको एक चलती हुई काले रंग की कार दिखाई दे रही होगी। यह वीडियो गुरूग्राम -द्वारका एक्सप्रेस वे का है। जहां गाड़ी के ऊपर ढेर सारे पटाखे रखे हुए हैं। इसके बाद चलती कार से जमकर आतिशबाजी की गई।

Image

गुरुग्राम से सामने आया वीडियो (टाइम्स नाउ नवभारत)

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो गुरूग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे से सामने आया है। वीडियो देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चलती हुई कार के ऊपर रखकर आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी स्टंट का वीडियो इंटरनेट पर भी वायरल हो रहा है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि स्टंटबाजों ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर पुलिस को भी टैग कर दिया।

गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे से सामने आया वीडियो

वायरल वीडियो में आपको एक चलती हुई काले रंग की कार दिखाई दे रही होगी। यह वीडियो गुरूग्राम -द्वारका एक्सप्रेस वे का है। जहां गाड़ी के ऊपर ढेर सारे पटाखे रखे हुए हैं। इसके बाद चलती कार से जमकर आतिशबाजी की गई। काले रंग की कार की छत पर रखकर की गई आतिशबाजी ने यूजर्स के होश उड़ा दिए हैं। आप देख सकते हैं कि जहां एक तरफ काली गाड़ी के ऊपर आतिशबाजी की जा रही थी। वहीं दूसरी तरफ, एक अन्य गाड़ी की सनरूफ से निकलकर एक युवक वीडियो बना रहा है। देखें वीडियो-

इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। वीडियो गुरूग्राम -द्वारका एक्सप्रेस वे के सेक्टर-88 के पास का बताया जा रहा है।यह वीडियो नवरात्रि शुरू होने के एक दिन बाद यानि 23 सितंबर का बताया जा रहा है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि दो अलग-अलग गाड़ियों में स्टंटबाज सवार थे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article