वायरल न्यूज़

मेटिंग के दौरान ही मादा ने खा लिया नर! क्या आपने देखा ऐसा अनोखा प्यार, देखें Viral Video

  • Authored by: Monu Jha
  • Updated Apr 5, 2026, 06:03 PM IST

Praying Mantis Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मादा प्रेइंग मैंटिस मेटिंग के दौरान नर को खाती दिख रही है। इसे विज्ञान में “सेक्सुअल कैनिबलिज्म” कहा जाता है, जिसमें मादा को अतिरिक्त पोषण मिलता है। इससे उसके अंडे ज्यादा और स्वस्थ बनते हैं।

Image

मादा मैंटिस ने साथी को बना लिया खाना (Photo: X/@_fluxfeeds)

Mating Behavior Insects: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मादा प्रेइंग मैंटिस अपने नर साथी के साथ मेटिंग के दौरान ही उसे खाना शुरू कर देती है। यह नजारा देखकर लोग चौंक जाते हैं, क्योंकि आमतौर पर लोग ऐसे व्यवहार की उम्मीद नहीं करते। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों कीड़े सामान्य तरीके से मेटिंग कर रहे होते हैं। तभी अचानक मादा, नर के शरीर के हिस्से को काटकर खाने लगती है। कई बार वह सबसे पहले उसका सिर ही खा जाती है। यह सब इतनी तेजी से होता है कि देखने वाले लोग हैरान रह जाते हैं।

प्रेइंग मैंटिस में यह व्यवहार काफी आम

दरअसल, यह कोई असामान्य घटना नहीं है, बल्कि इसे विज्ञान में “सेक्सुअल कैनिबलिज्म” कहा जाता है। इसका मतलब होता है कि मादा अपने ही नर साथी को खा जाती है। प्रेइंग मैंटिस में यह व्यवहार काफी आम माना जाता है। अब सवाल उठता है कि मादा ऐसा क्यों करती है? इसका सीधा कारण है पोषण। जब मादा नर को खाती है, तो उसे अतिरिक्त पोषक तत्व मिलते हैं। ये पोषक तत्व उसके शरीर को मजबूत बनाते हैं और अंडे पैदा करने में मदद करते हैं। इससे वह ज्यादा अंडे दे पाती है और वे अंडे ज्यादा स्वस्थ होते हैं।

कीड़ों की दुनिया में यह एक सामान्य प्रक्रिया

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह प्रकृति का एक तरीका है जिससे प्रजाति का विकास बेहतर तरीके से हो सके। हालांकि यह इंसानों को अजीब या डरावना लग सकता है, लेकिन कीड़ों की दुनिया में यह एक सामान्य प्रक्रिया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे देखकर हैरान हैं, तो कुछ लोग इसे प्रकृति का अनोखा और दिलचस्प पहलू बता रहे हैं। यह घटना हमें यह दिखाती है कि प्रकृति के नियम कई बार हमारी सोच से बिल्कुल अलग होते हैं और उनमें कई चौंकाने वाली बातें छिपी होती हैं। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को एक्स अकाउंट @_fluxfeeds से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक हजारों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

monu jha
Monu Jha author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article