वायरल न्यूज़

Video: बस्तर घूमने गई थी महिला फूड ब्लॉगर, लोगों ने खिला दी लाल चींटी की चटनी और फिर..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 9, 2023, 11:42 AM IST

Red Ant Chutney: एक महिला फूड ब्लॉगर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले घूमने गई थी। उसने वहां का एक्सपीरिएंस लोगों के साथ शेयर किया है। महिला ने बताया कि उसे वहां पर लाल चींटों की चटनी खाने को मिली, जो एकदम अलग एक्सपीरिएंस था।

Image

लाल चींटे की चटनी (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बस्तर घूमने गई थी फूड ब्लॉगर
  • लोगों ने खिलाई लाल चींटे की चटनी
  • जानिए कैसी थी लाल चींटे की चटनी

Red Ant Chutney: आपने लाल टमाटर की चटनी खाई होगी, लेकिन क्या कभी लाल चींटे की चटनी खाई है? कहते हैं कि लाल चींटे की चटनी धनिया, पुदीने और टमाटर की चटनी से भी ज्यादा स्वादिष्ट होती है। भारत में एक ऐसी जगह है, जहां लाल चींटे की चटनी खाई जाती है। यह जगह है छत्तीसगढ़ का बस्तर जिला। यहां के लोग पेड़ों से लाल चींटे को पकड़ते हैं और उसकी चटनी बनाकर खाते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक फूड ब्लॉगर से जुड़ा है।

क्या आपने खाई है लाल चींटों की चटनी

दरअसल, यह फूड ब्लॉगर बस्तर घूमने गई थी। वह बस्तर के झरनों का आनंंद लेने यहां पहुंची थी। जब वह बस्तर के गांव में पहुंची तो वहां के लोगों ने उसे लाल चींटे की चटनी खिला दी। फूड ब्लॉगर ने अपने एक्सपीरिएंस लोगों के साथ शेयर किया है। विद्या रविशंकर नाम की यह फूड ब्लॉगर बस्तर का प्राकृतिक नजारा देखने पहुंची थी। उसने कभी नहीं सोचा था कि उसे लाल चींटे की चटनी खाने को मिलेगी। वहां के स्थानीय लोगों ने जब उसे लाल चींटे की चटनी खिलाई तो उसे भरोसा नहीं हो रहा था। देखें वीडियो-

फूड ब्लॉगर ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए बताया कि लाल चींटे की चटनी बनाना बिल्कुल भी आसान बात नहीं है। सबसे पहले जंगल के पेड़ों से लाल चीटों को पकड़ा जाता है। यह काफी मेहनत का काम है। इसके बाद उसे बनाने के लिए उसमें कई सामान डाले जाते हैं। लड़की ने बताया कि इसका स्वाद उन लोगों को बेहतर लगता है। यह सबसे अनूठा अनुभव है। बता दें कि बस्तर की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी आदिवासियों की है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article