Viral Video: आमतौर पर लोग मांसाहार के नाम पर मुर्गा, मछली और बकरे ही ज्यादा खाते हैं। हालांकि, कुछ लोग अन्य जानवरों और जीवों को भी मारकर खाते हुए देखे जा सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी को जिंदा कीड़ों को खाते देखा है। यह देखने में बहुत ही भयावह लगेगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही हैरतअंगेज वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपका मन खराब हो जाएगा। हालांकि, वीडियो में दिख रही बच्ची बड़े ही आराम से जिंदा कीड़ों को खाती नजर आ रही है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक छोटी सी बच्ची सामने रखे टेबल पर पर एक प्लेट रखी हुई है। इस प्लेट में जिंदा कीड़े देखे जा सकते हैं। ये जिंदा कीड़े प्लेट में चलते नजर आते हैं। वीडियो में देखकर पता चल रहा है कि बच्ची के घरवालों ने ही उसे जिंदा कीड़े खाने के लिए दिए हैं। इसी बीच लड़की का भाई आता है और प्लेट में से एक कीड़ा उठाकर खा लेता है। इससे घर में कोहराम मच जाता है और बच्ची हल्ला करने लगती है। इसके बाद वीडियो बना रहा शख्स बच्ची को चुप कराता नजर आता है और उसे फिर से खाने पर ध्यान देने के लिए कहता है।
वीडियो देखकर कांप जाएंगे
वीडियो में सबसे शॉकिंग चीज तब देखने को मिलती है, जब एक कीड़ा उछलकर प्लेट से बाहर कूद जाता है। इसके बाद बच्ची नीचे झुककर उस कीड़े को जमीन से उठाती है और खा जाती है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहे इस वीडियो को देखकर यूजर्स सकते में आ गए हैं। आप प्लेट में कीड़ों को रेंगते देख सकते हैं। इसे देखकर आम इंसान की रूह कांप जाए। वीडियो को kasimjosiah1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक वीडियो को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं।
