Dulha Dulhan Kissing Viral Video: देश में शादियों की सीजन शुरू हो चुका है और हर शादी में एक से एक मजेदार नजारे देखने को मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी शादियों के काफी वीडियो (Bride Groom Viral Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Wedding Video) तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ हंसाने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, वीडियो चाहे जो भी हो यूजर्स इन पर जमकर चटकारे लेते हैं। दूल्हा-दुल्हन का एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं और उसे बार-बार देख रहे हैं।
हर दूल्हा-दुल्हन की ख्वाहिश होती है कि उसकी शादी सबसे अलग, खास और यादगार हो। इसके लिए कई लोग तो काफी पैसे भी खर्च करते हैं। वहीं, कुछ कपल अजीबोगरीब हरकत करके सुर्खियों में आ जाते हैं और महफिल लूट लेते हैं। इस वायरल वीडियो (Dulha Dulhan Video) में भी दूल्हा-दुल्हन कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं जयमाला का कार्यक्रम हो चुका है। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन दोनों साथ में खड़े हैं। अचानक दूल्हा दुल्हन की तरफ बढ़ते हुए उसे किस करने लगता है। जैसे ही दूल्हा दुल्हन को किस करता है वो शरमा जाती है और सिर नीचे छुकाकर हंसने लगती है। देखें वीडियो...
कपल ने लूट ली महफिल
दूल्हा-दुल्हन का ये क्यूट वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इसे देख रहे हैं। आलम ये है कि यह वीडियो वायरल हो गया है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'wedsindian' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे लाखों लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 52 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग जहां कपल की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोग मजे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि क्या खूबसूरत नजारा है। तो कुछ का कहना है कि वीडियो देख मजा आ गया।
