वायरल न्यूज़

बिना ड्राइवर का चला ट्रैक्टर, वायरल वीडियो को देख लोगों को नहीं हुआ यकीन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ट्रैक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ट्रैक्टर बिना ड्राइवर के सड़क पर चलता हुआ दिखाई दे रहा है। लोग हैरान हैं क्योंकि यह मोड़ पर भी खुद-ब-खुद मुड़ जाता है। बाद में पता चलता है कि ट्रैक्टर की स्टीयरिंग रस्सी से बांधी गई थी। वीडियो खूब देखा जा रहा है।

Image

बिना ड्राइवर का चला ट्रैक्टर(Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई ऐसा वीडियो वायरल होता है। जिसे देखने के बाद लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती है। इस समय भी ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे जो भी देख रहा है, उसे यकीन नहीं हो रहा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक ट्रैक्टर दौड़ रहा है। पर सबसे खास बात ये है कि यह ट्रैक्टर बिना किसी ड्राइवर के चल रहा है। बस इसी कारण से यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इंटरनेट यूजर्स का आया रिएक्शन

हालांकि ट्रैक्टर की स्पीड काफी धीरे है। वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर जब चल रहा है तो इसके आगे और पीछे खड़े लोग इसकी वीडियो भी बना रहे हैं। वीडियो में हैरानी तो तब होती है जब हम देखते हैं कि यह मोड़ पर भी बिना ड्राइवर के ही मुड़ जाता है। हालांकि वीडियो के अंत में एक शख्स स्टेरिंग को संभालने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़ता हुआ दिखाई देता है। हालांकि वीडियो को गौर से देखने के बाद मालूम होता है कि इसकी स्टेयरिंग को रस्सी से बांधा गया है ताकि यह अपना कंट्रोल ना खोए। इस वायरल वीडियो में एक बात और गौर करने वाली है वह यह कि सड़क पर जब ट्रैक्टर चल रहा होता है तो उस समय और कोई गाड़ी दिखाई नहीं देती।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर hiren.padmani.980 नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने भी कई तरह के कमेंट्स किए हैं। पहले ने लिखा: "तो इस ट्रैक्टर में अब ड्राइवर की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और ना पुलिस वालों को लाइसेंस दिखाने की जरूरत पड़ेगी वाह प्यारे लाल", दूसरे ने लिखा: "अगर ये रियल में चलता होगा फिर भी लोग विश्वास नहीं करेंगे क्योंकि AI का जमाना है", तीसरे ने कहा: "पहले ऊंट गाड़े अपने आप चलते हैं और मालिक पीछे सोते रहते थे,आज टैक्टर को भी चलते देख लिया", चौथे ने लिखा: "किसान भाई ने ट्रैक्टर पर ऑटोमेटिक सिस्टम लगा कर इतिहास रच दिया, बहुत ही सराहनीय कार्य", वहीं पर एक अन्य ने लिखा: "ऑटोमेटिक सही है लेकिन गियर लगाने के लिए ड्राइवर चाहिए।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article