वायरल न्यूज़

Video: ड्राइवर ने देसी जुगाड़ से ऑटो को बना दिया Wagon R, टैलेंट देख बड़े-बड़े इंजीनियर सोचने लग जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 28, 2023, 08:01 AM IST

Desi Jugaad Video: एक अनोखा ऑटो सड़क पर दौड़ता नजर आ रहा है। इस अनोखे ऑटो को लोगों ने देखा तो इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। आप देख सकते हैं कि ड्राइवर ने देसी जुगाड़ और अपने टैलेंट का इस्तेमाल कर अपनी ऑटो को Wagon R कार में बदल दिया।

Image

ड्राइवर का देसी जुगाड़ (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑटो ड्राइवर का अनोखा कारनामा
  • देसी जुगाड़ से ऑटो को बनाया कार
  • वीडियो देखकर हैरान हो गए लोग

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अनोखा वायरल होता रहता है। भारत के लोगोंं को जुगाड़ का महाराजा कहा जाता है। आपने अक्सर देखा होगा कि देसी जुगाड़ का इस्तेमाल कर भारत के लोग कुछ न कुछ अनोखा करते रहते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ड्राइवर ने देसी जुगाड़ का इस्तेमाल कर अपनी ऑटो को Wagon R कार में बदल दिया। ड्राइवर के इस टैलेंट को देख लोग हैरान हैं।

ऑटो ड्राइवर का अनोखा जुगाड़

ड्राइवर ने जुगाड़ से जो कारनामा किया, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को भी भरोसा नहीं हो रहा है। यहां तक कि बड़े-बड़े इंजीनियर भी अगर बंदे का टैलेंट देख लें, तो वह भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। Wagon R कार मॉडल वाला ऑटो सड़क पर दौड़ता देख लोगों को मजा भी आ रहा है।यह अनोखा ऑटो लोगों ने देखा तो किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। ड्राइवर ने इस जुगाड़ के लिए पुरानी गाड़ियों के पार्ट्स का इस्तेमाल किया। उसने अपनी ऑटो के पीछे वाले हिस्से में Wagon R कार के पीछे वाले हिस्से को फिक्स कर दिया। देखें वीडियो-

यदि कोई पीछे से इस ऑटो को देखेगा तो कंफ्यूज हो जाएगा कि इस जुगाड़ के लिए ड्राइवर के पास दिमाग कहां से आया! कई लोग तो पीछे से इस वैगन आर कार ही समझ रहे हैं। हालांकि, जब वह आगे से देखते हैं तो उन्हें पूरा माजरा समझ आता है। ड्राइवर ने चेरी कलर की पुरानी Wagan R VXI मॉडल कार के पिछले हिस्से का इस्तेमाल किया है। इसमें हरियाणा का नंबर प्लेट दिखाई देता है। ऑटो ड्राइवर का कहना है कि अपनी ऑटो में वह सवारियों को वैगन-आर कार कहकर बिठाते हैं। इसके बाद लोग बड़े चाव से उनकी गाड़ी में बैठना पसंद करते हैं। वीडियो को @ragiing_bull नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article