वायरल न्यूज़

Viral Video: बीच सड़क ताऊ ने डांस से मचाया धमाल, तो देसी दादी ने भी ठुमके से कर दिए मदहोश

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 03:36 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर ताऊ और ताई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों ने डांस से गर्दा उड़ा दिया है। दोनों का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं और जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

डांस से ताऊ-ताई ने मचाया धमाल, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • ताऊ और ताई ने डांस से मचाया धमाल
  • डांस देखकर लोग खुशी से झूम उठे
  • सोशल मीडिया छाया मजेदार वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना सैकड़ों-हजारों वीडियो (Dance Video) शेयर होते रहते हैं। लेकिन, आपको कब, क्या देखने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जो सीधे दिल को छू ले लेती है। वहीं, कुछ को देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर हैरानी होती है। इसी कड़ी में ताऊ, ताई का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे। वीडियो (Trending Video) में दोनों की एनर्जी लेवल और जोश देखकर सोच में पड़ जाएंगे। आलम ये है कि लोगों को वीडियो काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इसे देख रहे हैं।

वायरल वीडियो (Viral Video ) में आप देख सकते हैं ताऊ काफी फॉर्म में नजर आ रहे हैं और बीच सड़क जमकर डांस कर रहे हैं। शख्स को डांस करता देख वहां भीड़ जमा हो जाती है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ महिलाएं भी खड़ी हैं। ताऊ को डांस करता देख देसी दादी भी खुद को रोक नहीं पाती है और करारा जवाब देते हुए जमकर ठुमके लगाने लगती है। जिस अंदाज में दोनों एक-दूसरे के सामने डांस करते हैं उसे देख वहां मौजूद लोग भी खुशी से झूम उठते हैं और उस पल को जमकर एंजॉय करते हैं। किसी ने इस पूरे नजारे को कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

ताऊ-ताई ने माहौल बना दिया

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। लोग को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और बार-बार इसे देख रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'butterfly__mahi' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, पांच हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ताऊ और ताई ने माहौल बना दिया। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article