वायरल न्यूज़

Viral Video: देसी अम्मा ने फर्राटेदार अंग्रेजी में महात्मा गांधी पर सुनाया निबंध, स्वैग पर फिदा हो गए लोग

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 02:40 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक देसी अम्मा का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो धांसू अंदाज में अंग्रेजी में महात्मा गांधी पर भाषण सुना रही हैं। अम्मा का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Image

अम्मा का स्वैग, (Photo Credit- Instagram )

KEY HIGHLIGHTS
  • देसी अम्मा का धांसू स्वैग
  • फर्राटेदार अंग्रेजी में महात्मा गाधी पर सुनाया निबंध
  • सोशल मीडिया पर छाईं अम्मा

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Today Viral Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें यूजर्स काफी पसंद करते हैं और बार-बार उसे देखते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Trending Video) हैरान करने वाले होते हैं। जबकि, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक देसी दादी का वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए। हालांकि, देसी दादी का अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है और लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

आमतौर पर हम जब कभी ग्रामीण इलाकों में बुजुर्ग महिलाओं को देखते हैं, तो उन्हें देखकर लगता है कि वो ज्याद पढ़ी-लिखी नहीं होंगी। उन्हें अंग्रेजी बोलना नहीं आता होगा। लेकिन, इस वायरल वीडियो में देसी अम्मा को देखकर एक पल के लिए आपको भी जरूर झटका लगेगा। क्योंकि, अम्मा पर्राटेदार अंग्रेजी बोल रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं किसी ने उनसे कहा कि आपको महात्मा गांधी पर निबंध सुनाना है। इसके बाद फिर क्या था, अम्मा ने निबंध सुनाना शुरू कर दिया। अम्मा काफी कॉन्फिडेंस के साथ अंग्रेजी में महात्मा गांधी पर निबंध सुना रही हैं। इस दौरान वो कई सारे हिन्दी के शब्द और नंबर भी बोल रही थीं। अब अम्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। देखें वीडियो...

देसी अम्मा का धांसू अंदाज

अम्मा का अंदाज यकीनन आपका भी दिल जीत रहा होगा। इतना ही नहीं अम्मा का स्वैग देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'latayogesh79' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, एक लाख 23 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, यूजर्स अम्मा की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। किसी का कहना है कि दादी ने भारत का नाम बढ़ा दिया। कुछ लोगों का कहना है कि दादी ने मौज करा दी। तो आपको दादी का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article