वायरल न्यूज़

Video: काम से तंग आकर रो पड़ा डिलीवरी बॉय, बोला- जिंदगी एक और मौका दे तो इस बार मन लगाकर पढ़ूंगा

Viral Video: डिलीवरी बॉय जिस तरह की बातें वीडियो में कहता सुनाई दे रहा है, उसे देखकर कई लोगों की हालत खराब हो जाएगी। यह डिलीवरी बॉय अपने काम से तंग आकर टूट गया है और फूट-फूटकर रोने लगा है। उसे बहुत अफसोस है कि उसने अपने टीचर की बात नहीं सुनी और जल्दी स्कूल छोड़ दिया।

Image

डिलीवरी बॉय का दर्द (इंस्टाग्राम- chinaminutes)

Viral Video: बचपन में हम सभी के मां-बाप एक चीज जरूर कहते हैं कि अभी मन लगाकर पढ़ लो तभी अच्छी नौकरी मिलेगी। अन्यथा बाद में इधर-उधर का काम और मेहनत-मजदूरी करनी पड़ेगी। उस समय कुछ बच्चों को यह बात समझ नहीं आती है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर उन बच्चों को मां-बाप की कही गई वह बात जरूर समझ आएगी। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर आपकी भी आंखों से आंसू निकल जाएंगे। वीडियो एक डिलीवरी बॉय से जुड़ा है, जो अपने काम से तंग आकर टूट चुका है।

वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे इमोशनल

वायरल हो रहे वीडियो में आपको एक डिलीवरी बॉय फूट-फूटकर रोता दिखाई दे रहा होगा। दरअसल, यह डिलीवरी बॉय अपने काम से तंग आकर टूट गया है और फूट-फूटकर रोने लगा है। इसके बाद डिलीवरी बॉय जिस तरह की बातें वीडियो में कहता सुनाई दे रहा है, उसे देखकर कई लोगों की हालत खराब हो जाएगी। वायरल हो रहा वीडियो चीन से सामने आया है, जिसमें डिलीवरी बॉय कहता नजर आ रहा है कि अगर उसे जिंदगी एक और मौका देगी तो वह मन लगाकर पढ़ेगा। देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में डिलीवरी बॉय कम उम्र में अपनी पढ़ाई छोड़ने का पछतावे जता रहा है। वीडियो में डिलीवरी बॉय कह रहा है कि, 'अगर उसे जिंदगी एक और मौका दे, तो वह इस बार पूरी मेहनत से पढ़ेगा। उसे बहुत अफसोस है कि उसने अपने टीचर की बात नहीं सुनी और जल्दी स्कूल छोड़ दिया।' वीडियो में डिलीवरी बॉय कह रहा है, 'मैं रोज 10 घंटे खाना डिलीवर करता हूं। बहुत थक जाता हूं.. किसी कुत्ते की तरह काम करता हूं। मैं एक पल के लिए भी आराम नहीं कर सकता, क्योंकि जैसे ही मैं धीमा पड़ता हूं। जिंदगी मुझे भूखा रखकर सजा देती है।' इसके आगे वह कहता है, 'अपने माता-पिता को मैं वह जिंदगी नहीं दे सकता, वो जिसके हकदार हैं। इसके अलावा मैं अपनी मर्जी से लाइफ जी नहीं सकता। मेरा दिल टूट जाता है, लेकिन मैं अपनी बात किससे कहूं?' इस वीडियो को chinaminutes नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article