वायरल न्यूज़

Viral Video: आंखों से पट्टी हटते ही रो पड़े माता-पिता, बेटियों ने दिया दिल छू लेने वाला सरप्राइज

Emotional Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो बेटियां अपने माता-पिता को नई कार देकर सरप्राइज देती हैं। आंखों से पट्टी हटते ही जब माता-पिता कार देखते हैं तो वे खुशी से भावुक हो जाते हैं और अपनी बेटियों को गले लगा लेते हैं। यह प्यारा पल इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।

Image

बेटियों का बड़ा सरप्राइज! (फोटो: Instagram/varshhaa.n)

Parents Reaction Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो सामने आते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो लोगों की भावनाओं को छू जाते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला पल तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो बेटियां अपने माता-पिता को ऐसा सरप्राइज देती हैं, जिसे देखकर उनके माता-पिता (Family Surprise Moment) की आंखें खुशी से नम हो जाती हैं। परिवार के इस भावुक पल ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो की शुरुआत एक खास सरप्राइज की तैयारी के साछ शुरू होती है। दोनों बेटियां अपने माता-पिता की आंखों पर पट्टी बांध देती हैं और उन्हें धीरे-धीरे घर के बाहर तक लेकर आती हैं।

सरप्राइज देखकर माता-पिता की आंखों से आ जाते हैं आंसू

उस समय माता-पिता को बिल्कुल भी पता नहीं होता कि उनके लिए क्या खास इंतजाम किया गया है। वे बस अपनी बेटियों के भरोसे आगे बढ़ते रहते हैं। कुछ ही पलों बाद बेटियां (viral video daughters surprise parents) अपने माता-पिता की आंखों से पट्टी हटाती हैं। जैसे ही पट्टी हटती है, उनके सामने एक नई कार खड़ी दिखाई देती है। यह देखकर दोनों माता-पिता कुछ सेकंड के लिए हैरान रह जाते हैं। उन्हें समझ ही नहीं आता कि क्या कहें। फिर धीरे-धीरे उन्हें एहसास होता है कि यह कार उनकी बेटियों ने उनके लिए खरीदी है। इसके बाद माता-पिता काफी भावुक हो जाते हैं। उनकी आंखों में खुशी के आंसू आ जाते हैं और वे तुरंत अपनी बेटियों को गले लगा लेते हैं।

इस भावुक वीडियो को इंस्टाग्राम पर varshhaa.n नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हर मुश्किल में उनका साथ दिया और आगे बढ़ने की हिम्मत दी। इसलिए यह कार उनके माता-पिता के लिए उनकी तरफ से एक छोटा-सा धन्यवाद है। इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स इसे परिवार के प्यार और सम्मान की खूबसूरत मिसाल बता रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद कई तरह के मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। क्या आपने भी कभी अपने माता-पिता को कोई सरप्राइज दिया है या फिर अब देने की सोच रहे हैं?

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article