वायरल न्यूज़

Jugaad Video: खाली LPG सिलेंडर से बना दिया चूल्हा, देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल

LPG Cylinder Jugaad: सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति खाली एलपीजी सिलेंडर को काटकर उसे देसी चूल्हे में बदल देता है। वह मिट्टी और साधारण जुगाड़ की मदद से सिलेंडर को इस तरह तैयार करता है कि उसमें लकड़ी जलाकर खाना बनाया जा सके।

Image

खाली LPG सिलेंडर को काटकर बना दिया देसी चूल्हा (फोटो: X/@Abhimanyu1305)

LPG Cylinder DIY Stove: मिडिल ईस्ट में इन दिनों बढ़ते तनाव का असर अब दुनिया के कई हिस्सों में देखने को मिल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर वैश्विक सप्लाई चेन पर भी पड़ सकता है, इसलिए कई जगहों पर लोग जरूरी चीजों को पहले से जमा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच कुछ क्षेत्रों से एलपीजी सिलेंडर (Cooking Jugaad Trick) की मांग बढ़ने की खबरें भी सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें भी साझा की जा रही हैं, जिनमें गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें दिखाई दे रही हैं।

सिलेंडर को काटकर देसी चूल्हे में बदला

इसी माहौल के बीच इंटरनेट पर एक अलग तरह का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति पुराने और खाली गैस सिलेंडर का अनोखे तरीके से इस्तेमाल करता हुआ दिखाई देता है। वह सिलेंडर को काटकर उसे देसी चूल्हे में बदल देता है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

वीडियो (Desi Jugaad Video) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Abhimanyu1305 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। क्लिप में देखा जा सकता है कि व्यक्ति सबसे पहले खाली सिलेंडर के ऊपरी हिस्से को सावधानी से काट देता है। इसके बाद वह सिलेंडर के अंदर लकड़ी डालने के लिए जगह बनाता है। फिर वह मिट्टी और कुछ साधारण चीजों की मदद से सिलेंडर को इस तरह तैयार करता है कि वह एक चूल्हे की तरह इस्तेमाल किया जा सके।

जुगाड़ वाला ये वीडियो इन दिनों खूब हो रहा वायरल

इसके बाद वह उस जुगाड़ वाले चूल्हे में लकड़ी डालकर आग जलाता है और उसी पर खाना बनाने का तरीका भी दिखाता है। यह पूरा तरीका काफी सरल दिखाई देता है, इसलिए कई लोग इसे दिलचस्प और काम का जुगाड़ बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर खाना बनाने से जुड़े ऐसे जुगाड़ वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। लोग कम साधनों में काम आसान बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं और उनके वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल जाते हैं। इस वीडियो को भी हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे शानदार जुगाड़ बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे जोखिम भरा भी मान रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article