देश

ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश,टीएमसी का आरोप, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

TMC ने दावा किया है कि जब पूर्व CM ममता बनर्जी कालीघाट में अपने घर के पास मिलन संघ दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं,तो एक महिला ने चाकू से उन पर हमला करने की कोशिश की। उस महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। टीएमसी ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Image

Mamata Banerjee

Photo : PTI

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश करने की घटना सामने आई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की संयुक्त महासचिव डोला सेन ने कोलकाता के कालीघाट पुलिस स्टेशन में ईमेल के जरिए शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि तनिष्का साहा नाम की एक महिला ने पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के गेट के पास चाकू लेकर उनपर हमले की कोशिश की।

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की संयुक्त महासचिव डोला सेन ने शाम करीब 7 बजे भेजे गए ईमेल का विषय भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173 के तहत संज्ञेय अपराध की सूचना देने से संबंधित है। शिकायत के साथ तीन वीडियो को घटना के संदर्भ में पुलिस के सामने साक्ष्य के तौर पर पेश किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के गेट तक पहुंचने का आरोप

शिकायत के मुताबिक, घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे की बताई गई है। जब पूर्व CM ममता बनर्जी कालीघाट में अपने घर के पास मिलन संघ दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं,तो तनिष्का साहा नाम की महिला उग्र अवस्था में वहां पहुंची और उसके पास चाकू था। उसने ममता बनर्जी के पास पहुंचने और चाकू से उन पर हमला करने की कोशिश की। उस महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। टीएमसी ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि महिला ने खुद को पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी बताया था।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

डोला सेन ने अपनी शिकायत में पूर्व मुख्यमंत्री के आवास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने सवाल उठाया है कि जेड-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री के आवास के गेट तक कथित तौर पर चाकू लेकर कोई व्यक्ति कैसे पहुंच सकता है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article