एजुकेशन

IIT Bombay में स्टूडेंट काउंसलर के पदों पर आवेदन का मौका, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई

IIT Bombay Recruitment 2026: संस्थान के स्टूडेंट वेलनेस सेंटर (SWC) ने कुल 30 काउंसलर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें 26 स्टूडेंट काउंसलर और 4 सीनियर काउंसलर के पद शामिल हैं। उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Image

IIT बॉम्बे काउंसलर भर्ती 2026 (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

IIT Bombay Counsellor Recruitment 2026: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे में नौकरी पाने का मौका है। संस्थान के स्टूडेंट वेलनेस सेंटर (SWC) ने कुल 30 काउंसलर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें 26 स्टूडेंट काउंसलर और 4 सीनियर काउंसलर के पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की जॉइनिंग 15 अक्टूबर से भी शुरू हो सकती है।

यह भर्ती संस्थान में छात्रों को बेहतर मानसिक और भावनात्मक सहयोग देने के उद्देश्य से की जा रही है। हाल ही में एक छात्र की मौत के बाद कैंपस में छात्रों ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की मांग उठाई थी। इसके बाद संस्थान ने छात्र कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कई कदम उठाने की घोषणा की है।

स्टूडेंट वेलनेस सेंटर संस्थान के यूजी, पीजी और पीएचडी विद्यार्थियों को काउंसलिंग की सुविधा देता है। नई नियुक्तियों से अलग-अलग भाषाई और सोशल बैकग्राउंड के छात्रों तक मदद पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास साइकोलॉजी में MA या MSc की डिग्री होनी चाहिए। इसमें क्लिनिकल, काउंसलिंग या सोशल साइकोलॉजी में विशेषज्ञता जरूरी है। न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक या इसके बराबर ग्रेड होना चाहिए।

पदपदों की संख्याजरूरी अनुभव
स्टूडेंट काउंसलर26कम से कम 2 साल
सीनियर काउंसलर4कम से कम 10 साल

अनुभव की गणना जरूरी डिग्री हासिल करने के बाद के संबंधित कार्य अनुभव के आधार पर होगी। किशोरों और युवाओं के साथ काम करने, शैक्षणिक संस्थानों में काउंसलिंग और संकट की स्थिति संभालने का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता मिल सकती है। अंग्रेजी और हिंदी के अलावा भारतीय भाषाओं की जानकारी भी उपयोगी होगी।

जरूरी तारीखें

उम्मीदवारों को 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करना होगा। इंटरव्यू 12 से 18 अक्टूबर के बीच निर्धारित हैं। आवेदन करने से पहले संस्थान की आधिकारिक भर्ती सूचना में आवेदन का तरीका, जरूरी दस्तावेज और अन्य शर्तें जरूर जांच लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article