वायरल न्यूज़

Viral Video: उज्बेकिस्तान के बच्चों ने करोड़ों भारतीयों का जीता दिल, दिलीप कुमार-वैजयंतीमाला के अंदाज में डांस कर लूट ली सारी महफिल

Dance Video: सोशल मीडिया पर उज्बेकिस्तान के स्कूली बच्चों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बच्चे 1957 की फिल्म नया दौर के मशहूर गाने 'उड़े जब जब जुल्फें तेरी' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। खास तौर पर एक नन्ही जोड़ी ने दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला के अंदाज में शानदार परफॉर्मेंस दी, जिसे देखकर लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं।

Image

dance video: ‘उड़े जब जब जुल्फें तेरी’ पर नन्हे बच्चों का प्यारा डांस, देखें वीडियो (Instagram/Indians)

Uzbekistan Kids Dance Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो सिर्फ मनोरंजन करते हैं, जबकि कुछ ऐसे भी होते हैं जो लोगों का दिल छू लेते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही प्यारा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उज्बेकिस्तान के स्कूली बच्चे एक पुराने हिंदी गाने पर शानदार डांस करते नजर आ रहे हैं। यह गाना 1957 की मशहूर फिल्म 'नया दौर' का लोकप्रिय गीत 'उड़े जब जब जुल्फें तेरी' (Ude Jab Jab Zulfein Teri Dance) है। यह गाना आज भी लोगों को उतना ही पसंद आता है जितना पहले आता था। वीडियो में बच्चे इसी गाने पर पूरे जोश और खुशी के साथ नाचते दिखाई दे रहे हैं।

सभी बच्चों का आत्मविश्वास भी देखने लायक

वीडियो में सबसे ज्यादा ध्यान एक छोटे से लड़के और लड़की की जोड़ी ने खींचा है। दोनों बच्चे फिल्म के मशहूर कलाकारों दिलीप कुमार और वैजयंतीमाला के अंदाज में परफॉर्म कर रहे हैं। उनके डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन (Interesting Video) देखकर ऐसा लगता है जैसे वे पुराने दौर के कलाकारों की नकल कर रहे हों। मंच पर मौजूद सभी बच्चों का आत्मविश्वास भी देखने लायक है। बच्चों ने उस समय के अनुसार कपड़े और मेकअप किया हुआ है, जिससे पूरे कार्यक्रम में पुराने जमाने यानी ‘गोल्डन एरा’ की झलक दिखाई देती है। खास बात यह है कि छोटे बच्चे ने जिस तरह दिलीप कुमार के मशहूर डांस स्टेप्स (School Kids Viral Performance) की नकल की, उसने लोगों को काफी हैरान कर दिया।

पुराने हिंदी गानों का जादू आज भी दुनिया में फेमस

इस वीडियो (Bollywood Song Global Love) को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बच्चों की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि छोटे-छोटे बच्चों ने इतनी अच्छी परफॉर्मेंस देकर सबका दिल जीत लिया। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि पुराने हिंदी गानों का जादू आज भी दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंच रहा है। कुल मिलाकर यह वीडियो सिर्फ एक डांस परफॉर्मेंस नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि भारतीय फिल्मों और गानों का असर दुनिया के कई हिस्सों में देखने को मिलता है। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर indians नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने शेयर किया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article