वायरल न्यूज़

Shocking Video: एस्केलेटर में ऐसे फंसा बच्चे का सिर, देखने वालों की निकल गई चीख, फिर ऐसे बची जान

Viral Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि बच्चे ने बुरी तरह से अपना सिर एस्केलेटर और दीवार के बीच फंसा दी है। जिसने भी यह नजारा देखा, उसकी रूह कांप गई। लोगों को पहली बार में समझ में ही नहीं आ रहा था कि बच्चे ने ऐसा कैसे किया।

Image

बच्चे का वीडियो (इंस्टाग्राम- livingchina)

Viral Video: कुछ बच्चे बहुत ही ज्यादा शरारती होते हैं। कई बार वह ऐसी शरारतें कर जाते हैं, जिससे उनके ही जान पर बन आती है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बच्चा कुछ ऐसी शरारत कर बैठता है, जिससे वह बड़ी मुसीबत में फंस जाता है। वायरल हो रहा यह वीडियो चीन के चोंगकिंग से सामने आया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि बच्चा एस्केलेटर और दीवार के बीच फंस गया है।

वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप

वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है। इस वीडियो को देखकर एक बार के लिए आपकी भी चीख निकल जाएगी। वीडियो में आप देख पाएंगे कि बच्चे ने बुरी तरह से अपना सिर एस्केलेटर और दीवार के बीच फंसा दी है। जिसने भी यह नजारा देखा, उसकी रूह कांप गई। लोगों को पहली बार में समझ में ही नहीं आ रहा था कि बच्चे ने ऐसा कैसे किया। इसके बाद बच्चे को बचाने की कवायद की जाने लगी। आप देख सकते हैं कि लोग बच्चे को बचाने के लिए अपना जतन लगा रहे हैं। देखें वीडियो-

वह तो बच्चे की खुशकिस्मती थी कि वहां मौजूद एक शख्स ने समय रहते एस्केलेटर बंद कर दिया। इसके बाद उसे निकालने के लिए लोगों को घंटों मेहनत करनी पड़ी। बच्चे को बचाने के लिए वहां मौजूद दर्जनों लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हैरान कर देने वाले वीडियो को @livingchina नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया। इस वीडियो को शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन मेंलिखा, 'उम्मीद है बच्चा आगे समझदारी दिखाएगा।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article