वायरल न्यूज़

Viral Video: बेटे ने मां-बाप को दिया शानदार सरप्राइज, खुशी से छलक पड़े आंसू, इंटरनेट पर छाया रिएक्शन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चेन्नई का युवक अपने माता-पिता को पहली बार अपना घर दिखाता है। घर देखकर माता-पिता की आंखों में खुशी और गर्व नजर आता है। इस खास पल ने इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया है।

Image

Viral Video: बेटे ने मां-बाप को दिया शानदार सरप्राइज, खुशी से छलक पड़े आंसू, देखें वीडियो (फोटो: X/@kirubaakaran)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो सामने आते हैं, लेकिन कुछ ही ऐसे होते हैं जो दिल को छू जाते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी भावनाएं रोक नहीं पा रहे। वीडियो में एक युवक अपने माता-पिता को पहली बार अपना खुद का घर दिखाता है। दरअसल यह वायरल वीडियो चेन्नई के एक युवक का है, जिसने अपनी मेहनत और लगन से अपना सपना पूरा किया है।

उसने अपना खुद का घर खरीदा और सबसे पहले अपने माता-पिता को वहां लेकर गया। जैसे ही माता-पिता घर के अंदर कदम रखते हैं, उनके चेहरे पर हैरानी और खुशी साफ दिखाई देती है। उन्हें शायद भरोसा ही नहीं हो रहा होता कि उनका बेटा इतना बड़ा मुकाम हासिल कर चुका है। मां-बाप धीरे-धीरे पूरे घर को देखते हैं। कभी लिविंग रूम को निहारते हैं, कभी दीवारों को छूते हैं तो कभी इंटीरियर को ध्यान से देखते हैं।

वायरल वीडियो एक बेटे के सपनों और माता-पिता की सालों की मेहनत की कहानी

हर कोने में उन्हें अपने बेटे की मेहनत नजर आती है। कई बार वे रुककर बेटे की तरफ देखते हैं, जैसे मन ही मन कह रहे हों कि आज उनकी सारी तपस्या सफल हो गई। उनकी आंखों में खुशी के साथ-साथ गर्व भी झलकता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Kirubakaran Rajendran नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा: 'वो अनमोल पल जब मेरे माता-पिता ने पहली बार घर देखा। प्रॉपर्टी और म्यूचुअल फंड के बीच एक्सेल में किए गए किसी भी कैलकुलेशन से इस रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) का मुकाबला नहीं किया जा सकता।'

घर खरीदना एक भावनात्मक फैसला होता है, मुझे खुशी है कि मैंने अपने मुनाफे को निकालकर यह खरीदारी की। वीडियो देखने वालों का कहना है कि यह सिर्फ एक घर का वीडियो नहीं है, बल्कि एक बेटे के सपनों और माता-पिता की सालों की मेहनत की कहानी है। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसे पल जिंदगी में बार-बार नहीं आते। कुछ लोगों ने इसे हर बच्चे का सपना बताया कि वह अपने मां-बाप को गर्व महसूस करा सके। कुल मिलाकर यह वीडियो यह सिखाता है कि असली खुशी पैसे से नहीं, बल्कि अपनों की मुस्कान से मिलती है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article