वायरल न्यूज़

Viral Video: भरी शादी में लुट गया दूल्हा, चोर ने बगल में बैठकर लूट लिया पैसों का हार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 06:48 PM IST

Viral Video: शादी में आया दूल्हे का एक दोस्त चोर निकला और हैरान करने वाली बात यह है कि उसने दूल्हे के माल पर ही हाथ साफ कर दिया। दूल्हे के दोस्त ने इतने सफाई से हाथ साफ किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

लुट गया दूल्हा

KEY HIGHLIGHTS
  • दूल्हा का दोस्त निकला बड़ा वाला चोर
  • बगल में बैठकर दूल्हे का उड़ा दिया पैसा
  • वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

Viral Video: शादी का दिन हर किसी के लिए खास होता है। ज्यादातर लोगों की जिंदगी में एक ही बार शादी होती है। इसलिए इस दिन का इंतजार सबको बड़ी बेसब्री से होता है। हर कोई चाहता है कि उसकी शादी का दिन यादगार गुजरे और इसमें कोई गड़बड़ ना हो। हालांकि, कई बार शादियों में अनचाही चीजें हो जाती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

दरअसल, शादी में आया दूल्हे का एक दोस्त चोर निकला और हैरान करने वाली बात यह है कि उसने दूल्हे के माल पर ही हाथ साफ कर दिया। दूल्हे के दोस्त ने इतने सफाई से हाथ साफ किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, ऐसा करते हुए किसी ने चोर का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोस्त ने दूल्हे के पास बैठकर इतनी सफाई से पैसे चुराए, जो शायद ही कोई और कर सकता था। देखें वीडियो-

दूल्हा का दोस्त निकला चोर

आपने कई शादियों में देखा होगा कि दूल्हा अपने गले में नोटों की माला पहना हुआ है। इसी माला में से दूल्हे के दोस्त ने पैसे मार दिए। शादी के समय वह दूल्हे से मिलने के बहाने स्टेज पर पहुंचा और उसके बगल में बैठ गया। इसके बाद मौका देखकर अपना असली रंग दिखा दिया। आप देख सकते हैं कि कैसे उसने बड़ी ही सफाई से दूल्हे के नोटों की माला से पैसे मार दिए। सबसे पहले वह एक नोट चुराता है और फिर उसे अपनी जेब में रख लेता है। इसके बाद वह दूसरी नोट पर भी हाथ साफ करने की कोशिश करता है। हालांकि, इसी बीच दूल्हे को थोड़ा शक होता है। वह पीछे मुड़कर देखता है। इस पर दूल्हे का दोस्त नोट चुराना बंद कर देता है। वीडियो को funtaap नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'चोर तो बड़ा शातिर निकला।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article