वायरल न्यूज़

Video: शादी के अगले ही दिन था एक्जाम तो मंडप में बैठी दुल्हन ने किया कुछ ऐसा, इंटरनेट पर हो गई वायरल

Dulhan Ka Video: जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन पूरे श्रृंगार के साथ सजी हुई है। खूबसूरत श्रृंगार से दुल्हन का चेहरा दमक रहा है, लेकिन उसके चेहरे पर एक टेंशन दिख रही है। वह अपने हाथ में मोबाइल पकड़ी हुई है, जिसकी स्क्रीन पर पूरी तरह डूबी दिख रही है।

Image

दुल्हन का वीडियो (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम mxminniee)

Dulhan Ka Video: हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन उसका फोकस सिर्फ एक चीज पर होता है कि वह कितनी सुंदर लग रही है। उसे अपने दूल्हे का इंतजार होता है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लाल जोड़े और हाथों में मेहंदी लगाए एक दुल्हन को किसी और चीज की टेंशन नजर आ रही है। दुल्हन को जिस चीज की टेंशन खाए जा रही है, उसके बारे में जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

दुल्हन का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन पूरे श्रृंगार के साथ सजी हुई है। खूबसूरत श्रृंगार से दुल्हन का चेहरा दमक रहा है, लेकिन उसके चेहरे पर एक टेंशन दिख रही है। वह अपने हाथ में मोबाइल पकड़ी हुई है, जिसकी स्क्रीन पर पूरी तरह डूबी दिख रही है। दरअसल, इस दुल्हन की शादी के अगले ही दिन उसका एग्जाम है। जिसकी तैयारी वह अपने मोबाइल में कर रही है। दुल्हन के चेहरे पर होने वाले एग्जाम की टेंशन साफ झलकती दिख रही है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप दुल्हन को ब्यूटीफुल रेड वेडिंग ड्रेस में बैठे देख सकते हैं। जहां उसके आस-पास शादी की चहल-पहल मची हुई है। वहीं वह पूरी तरह अपने मोबाइल की स्क्रीन पर एक्जाम का सिलेबस पढ़ रही है। इस अनोखे वीडियो को इंस्टाग्राम पर mxminniee नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो अब तक 7 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article