Desi Jugaad Video: भारत के लोगों को देसी जुगाड़ का महारथी माना जाता है। हम सभी जानते हैं कि देसी जुगाड़ से बड़े से बड़े काम बड़ी आसानी से हो जाते हैं। अगर आपने कभी रोटी बनाया होगा तो देखा होगा कि तवा कई बार काफी काला हो जाता है। धीरे-धीरे यह इतना काला हो जाता है कि कितना भी मांजो साफ नहीं होता है। कई लोग तो काले तवे में ही रोटी बनाते रहते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक जबरदस्त वीडियो सामने आया है।
वीडियो देखकर आप भी करेंगे ट्राई
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स देसी जुगाड़ से बहुत ही ज्यादा काले हो गए तवे को बड़ी आसानी से साफ करता नजर आ रहा है। आप भी इस वीडियो को देखकर मंत्रमुग्ध हो सकते हैं और फिर एक बार अपने घर में पड़ा काला तवा साफ करने की कोशिश कर सकते हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे कि शख्स सबसे पहले तवा गर्म करता है और उसमें शैंपू डालता है। इसके बाद वह इसमें खाने वाला नमक डालता है और उन दोनों मिश्रण को तब तक गर्म करता है, जब तक वह भुरभुरा नहीं हो जाता। देखें वीडियो-
इसके बाद तवा में पानी डालने के बाद शख्स उसमें कटा हुआ नींबू डालता है। फिर वह इसे तब तक रगड़ता है, जब तक तवा पूरी तरह चमक नहीं जाता है। आप भी देख पाएंगे कि तवा पूरी तरह चमकने लगता है। इसके बाद शख्स इस तवा में रोटी बनाता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को rekha1047sharma नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
