Viral Video: हाथी को जंगल का सबसे शांत जानवर माना जाता है। हालांकि, जब उनका मूड खराब होता है तो वह सबकुछ तहस-नहस करने की ताकत रखते हैं। कई बार तो इनका मूड इतना खराब हो जाता है, जिसके बाद वह जंगल से लेकर रिहायशी इलाकों में भी उत्पात मचा देता है। यहां तक कि हाथी के सामने जंगल के राजा शेर भी टक्कर लेने की हिम्मत नहीं करते हैं। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको पहली बार में यकीन नहीं होगा।
वीडियो दिल जीत लेगा
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी पानी से नहा रहा होता है। इस दौरान उसके सामने एक छोटा से मेंढक आ जाता है। आपको देखकर हैरानी होगी कि विशालकाय हाथी छोटे से मेंढक के सामने डर जाता है। आप देख सकते हैं कि नन्हे मेंढक से डरकर हाथी अपने कदम पीछे खींच लेता है। देखें वीडियो-
वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rajamannai_memories नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देखेंगे कि हाथी अपनी सूंड हवा में ऊपर उठाकर पानी के पूरे मजे ले रहा होता है। दूसरी तरफ जैसे ही उसके सामने फुदकता हुआ एक मेंढक आता है, हाथी ठिठक जाता है। मेंढक को देखकर हाथी का ऐसा रिएक्शन सामने आता है, जो यूजर्स के दिल जीत रहा है।
