वायरल न्यूज़

Viral Video: यूपी के औरैया में बंदर ने की नोटों की बारिश, रुपये लूटने के लिए टूट पड़ी आम जनता

Viral Video: बंदर ने झोला फाड़कर नोटों को पेड़ से लुटाना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद जनता में नोट लूटने की होड़ मच गई। वीडियो में आप देख पाएंगे कि झोला फटते ही नोट हवा में उड़ते नजर आए।

Image

बंदर ने की नोटों की बारिश

Viral Video: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले की बिधूना तहसील में बैनामा करवाने आए एक शख्स के पैसों से भरा झोला लेकर एक बंदर अचानक भाग निकला। इसके बाद बंदर ने जो किया, उसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि बंदर पैसे का झोला लेकर सीधे पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद बंदर ने उस झोले को फाड़ दिया।

बाइक पर टंगा था रुपयों से भरा झोला

इसके बाद बंद ने नोटों के साथ जो किया, उसकी वजह से वहां नोटों की लूट मच गई। दरअसल, बंदर ने झोला फाड़कर नोटों को पेड़ से लुटाना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां मौजूद जनता में नोट लूटने की होड़ मच गई। वीडियो में आप देख पाएंगे कि झोला फटते ही नोट हवा में उड़ते नजर आए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में नोटों को लपकने की होड़ मच गई। देखें वीडियो-

आप देख पाएंगे कि सैकड़ों की भीड़ तहसील में जुट गई और लोग उड़ रहे नोटों को बटोरने लगे। इस पूरे नजारे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों ने जमकर नोट लूटे

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article