वायरल न्यूज़

मासूमियत ऑन पीक! इस बच्चे को देख आपको अपने स्कूल के दिनों की आ जाएगी याद

इन दिनों इंटरनेट पर एक स्कूल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा सुबह की प्रार्थना के दौरान मासूम हरकतों से सबका दिल जीत लेता है। जब टीचर उसे आंखें बंद करने को कहती है, तो बच्चा विक्ट्री साइन बनाकर आंखें बंद करने की कोशिश करता है। आप भी देखिए।

Image

मासूमियत ऑन पीक!(Instagram)

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह हैं। जहां पर हमें हर रोज नया-नया कुछ ना कुछ देखने को मिलता ही है। दिनभर कोई ना कोई रील्स बनाता रहता तो वहीं पर रील्स देखने वालों की भी एक बड़ी संख्या है। इंटरनेट पर इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसको देखने के बाद आप सभी को अपने स्कूल के दिनों के दिनों की याद आ जाएगी और सोचेंगे लगेंगे की हम भी तो ऐसा किया करते थे अपने स्कूल के दिनों में।

बच्चे की मासूमियत देख स्कूल के दिन आ जाएंगे याद

जो वीडियो वायरल हो रही है उसके बारे में आपको बता दें कि यह वीडियो किसी स्कूल का है। जहां पर सुबह की प्रार्थना चल रही है। सभी बच्चे आंख बंद करके म्यूजिक के साथ-साथ प्रार्थना गा रहे हैं। इसी में एक बच्चा ऐसा है जो प्रार्थना नहीं गा रहा है। हम कह सकते हैं कि प्रार्थना में जो गीत गाई जा रही है वह उस बच्चे को नहीं आती होगी। इसलिए वह चुप है। पर जब इस बच्चे को टीचर टोकती है कि आंख बंद करो उसके बाद यह बच्चा जैसे आंख बंद करता है और टीचर को देखता है बस इसकी इसी मासूमियत को देख इंटरनेट यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। तो वहीं पर कुछ को अपने पुराने स्कूल के दिन याद आ गए।

इंटरनेट यूजर्स का रिएक्शन

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर mggs_phalasia नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो के ऊपर टीचर अपनी और इस बच्चे की बात बता रही है। जैसे मानो यह बच्चा यही कहना चाह रहा हो। जिसमें टीचर कहती है आंखें बंद। फिर बच्चा विक्ट्री का साइन दिखाता है। टीचर बच्चे को फिर से आंख बंद करने के लिए कहती है। उसके बाद बच्चा अपनी दो उंगली से आंख को बंद करने की कोशिश करता हुआ दिखाई देता है। इस वीडियो को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। जिसमें पहले ने लिखा: "एक तरफ बच्चे प्रार्थना कर रहे हैं और दूसरी तरफ भगवान खुद ही बच्चा बन कर अपने भगतों के बीच में बैठे हुए हैं", दूसरे ने लिखा: "मासूम तो मासूम है", तीसरे ने लिखा: "तीसरे ने लिखा कि प्रार्थना सुनकर स्कूल के दिन याद आ गए।"

monu jha
मोनू झा author

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कं... और देखें

End of Article