Viral Photo: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ। यहां TVK पार्टी ने विधानसभा चुनाव परिणाम में सबको चौंकाते हुए बड़ी जीत हासिल की है। इतना ही नहीं TVK प्रमुख विजय थलापति ने सीएम पद की शपथ भी ले ली। इस जीत के बाद देशभर से लोगों ने थलापति को विजय को बधाई दी। इसी कड़ी में सैंड कलाकार सुदर्शन पटनायक (Sudarsan Pattnaik) भी काफी अनोखे अंदाज में विज को बधाई दी है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, सैंड कलाकर ने रेत पर थलापति की तस्वीर बनाई है, जिसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
इस चुनाव में थलापति विजय की पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी बनी। हालांकि, उनकी पार्टी बहुमत से पीछे रह गई थी। इस बीच काफी उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। बीच में यह भी खबर आई कि उनकी पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर पा रही है। लेकिन, आखिरकार उनकी पार्टी को अन्य पार्टियों से समर्थन मिला और विजय सरकार बनाने में कामयाब हो गए। जब यह कंपर्म हो गया कि थलापित विजय ही तमिलनाडु के अगले सीएम होंगे, तो बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस में एक नाम शामिल हैं ओडिशा के रहने वाले सैंड कलाकर सुदर्शन पटनायक का, जिन्होंने काफी अलग और अनोखे अंदाज में विजय को बधाई दी है। उन्होंने पुरी की रेत पर TVK प्रमुख की तस्वीर बनाकर बधाई दी है। देखें तस्वीर...
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल
उन्होंने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जो अब वायरल हो रही है। इतना ही नहीं लोग इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को अब तक काफी लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी सुरदर्शन पटनायक रेत पर कई लोगों की तस्वीर बनाकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। तो इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
