वायरल न्यूज़

OMG: नीचे से बह रही थी नदी, ऊपर गुजरती ट्रेन के गेट पर खड़े-खड़े सो गया शख्स, फिर जो हुआ जानकर कांप जाएंगे

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Sep 29, 2023, 04:10 PM IST

Shocking News: बड़े-बुजुर्ग हमेशा करहते हैं कि ट्रेन की गेट पर खड़े होकर यात्रा नहीं करनी चाहिए। ऐसा करना एक शख्स को भारी पड़ गया। जब ट्रेन नदी के ऊपर से गुजर रही थी तभी शख्स को भयंकर नींद आ गई। इसके बाद जो हुआ जानकर कांप जाएंगे।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Shocking News: आपने अक्सर देखा होगा कि कई बार लोग ट्रेन की गेट पर खड़े होकर सफर करते हैं। कई बार यह मजबूरी में होता है तो कुछ लोग हीरो बनने के चक्कर में ट्रेन की गेट पर खड़े हो जाते हैं। बड़े-बुजुर्ग हमेशा करहते हैं कि ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए, वरना एक्सीडेंट होने का चांस बढ़ जाता है। इसी क्रम में झारखंड से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। झारखंड के गढ़वा में एक शख्स ट्रेन के गेट पर खड़े होकर सफर कर रहा था।

चलती ट्रेन में युवक को आ गई नींद

यह शख्स ट्रेन की जनरल बोगी से सफर कर रहा था। इस दौरान जब उसे बैठने की जगह नहीं मिली तो वह ट्रेन की गेट पर आकर खड़ा हो गया। इसी बीच अचानक ट्रेन नदी के ऊपर से गुजरने लगी। जब ट्रेन नदी के ऊपर से गुजर रही थी तभी शख्स को भयंकर नींद आ गई। इसके बाद जो हुआ वह जानकर लोग कांप गए। दरअसल, वह युवक चलती ट्रेन से 60 फीट नीचे नदी में जा गिरा। नदी में गिरने वाले शख्स का नाम मनोज करमाली है, जो बोकारो जिले के बड़की गांव का रहने वाला है।

60 फीट नीचे नदी में गिर गया शख्स

यह घटना सामने आने के बाद लोगों की रूह कांप गई। गनीमत यह रही कि आरपीएफ की मदद से शख्स का रेस्क्यू कर लिया गया। नदी में इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद शख्स को मामूली चोट आई। इसके बाद उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के बाद शख्स को छुट्टी दे दी गई। घटना 26-27 सितंबर की रात की है। शख्स रात में एक बजे के करीब गढ़वा रोड जंक्शन और गढ़वा स्टेशन रेलखंड के बीच ट्रेन से नदी में गिर पड़ा। इस दौरान ट्रेन कोयल नदी के पुल से गुजर रही थी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article