Couple Dance Viral Video: शादी-विवाह में तो आप सभी लोग जाते ही होंगे। अब जितनी भी शादियां हो रही हैं, वह लगभग मॉडर्न हिसाब से ही हो रही है। ऐसे में दूल्हा दुल्हन का डांस करना आम सा हो गया है, जहां वे परिवार के साथ थोड़ा झूम लेते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी कपल्स होते हैं, जिनकी शादी में वे अपने पार्टनर के साथ खुलकर एंजॉय करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो (Viral Video) हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो बड़ा ही मजेदार और मस्त है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में दिख रहे कपल 'तेरी अंखियों का यो काजल' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इनके डांस परिवार के लोग और रिश्तेदार भी काफी एंजॉय कर रहे हैं। जब आप यह वीडियो देखेंगे तो आपकी खुशी से झूम उठेंगे। दूल्हे ने जमीन पर बैठकर अपनी दुल्हन के लिए बड़ा ही जबरदस्त डांस किया है, जो देखने में खूबसूरत तो है ही, लेकिन आपको थोड़ा फनी (Couple Dance Funny Video) भी लग सकता है।
कपल का डांस वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई बेहतरीन कमेंट्स किए जा चुके हैं। इस वीडियो (Trending Video) पर एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जब आपको डांस न आता हो घर वाले जबरदस्ती डांस करने को कहे तो ऐसा ही होता है। वहीं, एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि जब क्रश के साथ अरैंज मैरिज हो जाए। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, लाखों व्यूज के साथ इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। यह वीडियो आपको देखने में थोड़ा फनी भी लग सकता है, जिसे 'mr_harry_writer' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
