वायरल न्यूज़

Video: ड्राइवर सीट पर बैठी महिला और करने लगी लड़ाई, बोली- किसी और सीट पर बैठकर बस चला लो

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 27, 2023, 03:21 PM IST

Viral Video: एक महिला को कहीं जाना था, वह बस टर्मिनल में जाकर एक बस लेती है। हैरान करने वाली बात है कि वह सीधे बस ड्राइवर की सीट पर जाकर बैठ जाती है। वहीं जब ड्राइवर उससे अपनी सीट खाली करने के लिए कहता है तो वह ड्राइवर से लड़ने लगती है।

Image

बस ड्राइवर की सीट पर बैठी महिला (यूट्यूब)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया का सबसे फनी वीडियो
  • बस ड्राइवर की सीट पर बैठ गई महिला
  • खाली करने की बजाय लड़ने लगी महिला

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे फनी वीडियो देखे होंंगे। इसमें से कुछ वीडियो ज्यादा ही मजेदार होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला को बस में कहीं और बैठने की जगह नहीं मिलती है। इसके बाद वह सीधे ड्राइवर की सीट पर जाकर बैठ जाती है। इसके बाद जब ड्राइवर महिला से सीट छोड़ने के लिए कहती है तो वह उससे लड़ने लग जाती है।

वीडियो देखकर हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

वीडियो देखकर लोग हंसने पर मजबूर हो गए हैं। आप देख सकते हैं कि जब ड्राइवर बार-बार महिला से सीट खाली करने के लिए कहता है तो महिला उससे कहती है कि तुम कहीं और बैठकर बस चला लो। वीडियो को मूल रूप से शिरीष थोराट नाम के ट्विटर यूजर ने अपने अकाउंट से अपलोड किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि बस टर्मिनल पर खड़ी है। इस दौरान ड्राइवर की सीट पर एक महिला बैठे नजर आ रही है। जब ड्राइवर बस चलाने के लिए उसके पास आता है तो महिला को अपनी सीट पर बैठे देखता है। इसके बाद वह महिला को अपनी सीट से हटने के लिए कहता है। देखें वीडियो-

दूसरी तरफ वह महिला ड्राइवर की सीट से हटने की बजाय ड्राइवर से बहस करने लगती है। महिला उससे कहती है कि पूरी बस खाली पड़ी है, लेकिन ड्राइवर उसी सीट पर बैठने के लिए कह रहा है, जिस पर वह पहले से ही बैठी है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कहांं का है। महिला का वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि महिला वास्तव में बहुत भोली है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि वह सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए ऐसा नाटक कर रही है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article