Dance Video: भारत की शादियों में डांस न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। शादी में घर-परिवार के सारे लोग तो डांस करते ही हैं। इसके साथ ही आस-पड़ोस के लोग भी जमकर नाचते हैं। सबसे ज्यादा मजा तो बारात में आता है। जब किसी की बारात जा रही होती है तो बारातियों के अलावा बारात देखने वाले कई लोग भी डीजे की धुन पर नाचने लगते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह वीडियो एक शादी से जुड़ा है।
चाचा ने किया जबरदस्त डांस
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चाचा किसी शादी में जमकर डांस दिखाते हैं। आपने शादियों में नागिन डांस देखे होंगे लेकिन यह चाचा योगा डांस करते नजर आते हैं। चाचा के डांस करने का अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी में डीजे पर गाना बज रहा होता है और बाकी लोग नाच रहे होते हैं। इसी बीच एक चाचा डांस फ्लोर पर पहुंच जाते हैं। सबसे पहले वह नॉर्मल डांस कर रहे होते हैं। इसके बाद वह कुछ ऐसा करते हैं, जिसे देखकर सारे लोग हैरान रह जाते हैं। देखें वीडियो-
चाचा बहुत ही अनोखा और तूफानी डांस करते हैं। चाचा के डांस का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में आपको नेपाली अंकल नजर आ रहे होंगे। आप देख सकते हैं कि डांस करते-करते वह अपने पैर को उठाकर अपने कंधे पर रख लेते हैं। इसके बाद एक पैर से ही योगा स्टाइल में जबरदस्त डांस करने लगते हैं। चाचा का योगा डांस लोगों को खूब भा रहा है। वीडियो को everythingaboutnepal नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
