वायरल न्यूज़

गजब! छाता को नहीं लगाया हाथ, फिर भी बारिश में गीला होने से बच गया शख्स, जोत डाला पूरा खेत

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कैसे खेत को जोतने की तैयारी करता है, इसी बीच बारिश भी हो रही होती है। वह खुद को बारिश से जुगाड़ लगाकर कैसे बचाता है।

Image

अब बिना पकड़े भी छाता आपको बारिश में गीला होने से बचाएगा(Instagram/@rr_jharkhandi_comedy)

Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स खेत को जोतने की तैयारी करता है। इसी बीच बारिश भी हो रही होती है। जिसके बाद वह सबसे पहले खुद को गीला होने से बचाने के लिए छतरी ले लेता है। फिर वह इस छतरी को एक गमछे के सहारे पीठ और पेट के बल ऐसा बांध लेता है कि उसे छाता को पकड़ने के लिए हाथ भी नहीं लगाना पड़ता है।

लोग वीडियो देखने के बाद कर रहे जमकर तारीफ

इस प्रकार से वह एक बार फिर से खेत को जोतना शुरू कर देता है। अब लड़के की इस टैलेंट का लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। कोई इसे गजब का टेकनोलॉजी बता बता रहा है तो कोई कह रहा है कि क्या बढ़िया जुगाड़ है। इस वीडियो को देखकर क्या आप भी बारिश में ऐसा करने की सोच रहे हैं? इस वीडियो को @rr_jharkhandi_comedy इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने क्या लिखा?

जिसे अब तक 42 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियो देखने के बाद कई प्रकार के कमेंट्स किए हैं। जिनमें से एक ने लिखा कि "रेनकोट सबसे अच्छा समाधान है।" दूसरे ने लिखा: "वाह क्या टैलेंट है बढ़िया।" तीसरे ने लिखा: "एक-एक छाता भैसों को भी बांध दो।" वहीं पर इस वीडियो को देखने के बाद चौथे ने लिखा: "हमारे यहां ऐसा ही होता है।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article