वायरल न्यूज़

सोशल मीडिया पर अंकल का ये वायरल स्टंट देखा क्या, देखते ही आप होंगे हक्का-बक्का

Video Viral: सोशल मीडिया पर वैसे तो हर दिन हजारों वीडियो पोस्ट होते हैं। पर उनमें से बहुत ही कम वीडियो हैं जो वायरल होते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क किनारे एक टेंपो खड़ी है और उस पर अंकल चढ़े हुए हैं।

Image

सोशल मीडिया पर वायरल अंकल का ये स्टंट देखा क्या(Instagram/bilaleditzz20)

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। पर उनमें से बहुत ही कम वीडियो होते हैं जो वायरल हो जाते हैं। वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि सड़क किनारे एक टेंपो खड़ी है। उस पर एक अंकल चढ़े हुए हैं। उन्होंने धोती और शर्ट पहनी हुई है। जिसके बाद अंकल टेंपो के लोहे को पकड़ कर स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसमें वह गोल-गोल घूम रहे हैं।

'देसी घी का पावर' वायरल वीडियो पर लिखा

आपको यहां पर बता दें इस वीडियो को @bilaleditzz20 नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा है, लाइक किया है और सैकड़ों ने शेयर भी किया है। सड़क पर आ रहे बाकी लोग उन्हें देखकर पहले तो हैरान होते हैं फिर मुस्कुरा देते हैं। वायरल वीडियो पर लिखा है 'देसी घी का पावर'। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

इंटरनेट यूजर्स ने दी प्रतिकयाएं

जिसमें से एक ने लिखा कि "बड़े खतरनाक लोग हैं यार।" वहीं पर दूसरे ने वीडियो पर मजे लेते हुए लिखा: "बिना MRI के ट्रीटमेंट भी नहीं मिलेगा।" तीसरे ने लिखा: "हमारी गुजराती में एक कहावत है भाई के बंदर बूढ़ा हो जाए लेकिन गुलाटी मारना नहीं भूलता।" चौथे ने लिखा: "अरे अंकल जी क्या हो गया आपको।" पांचवें ने लिखा: "सारे खतरनाक लोग आपको यही मिलेंगे।"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article