Scooty Girls Video: सोशल मीडिया पर आपने कई मजेदार और फनी वीडियो देखे होंगे। अक्सर ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें लड़कियां स्कूटी चलाते समय छोटे-मोटे एक्सीडेंट का शिकार हो जाती हैं। कई बार ऐसे वीडियो काफी फनी होते हैं और इनमें शामिल लड़कियों को लोग 'पापा की परी' से संबोधित करके मजाक उड़ाते हैं। इन दिनों तीन लड़कियों का बेहद ही हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप एक तरफ तो हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। दूसरी तरफ सोंचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर ऐसा हुआ कैसे?
नाले में सन गईं तीनों लड़कियों
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लड़कियां एक नाले के किनारे खड़ी हैं। पहले तो आप शॉक्ड रह जाएंगे कि लड़कियां पूरी तरह से नाले में सनी हुई हैं। दूसरी तरफ आप देखेंगे कि कुछ लोग उन लड़कियों की स्कूटी खींचकर नाले से निकाल रहे हैं। इसके बाद ही सारा माजरा अपने आप समझ आ जाएगा। वीडियो देखकर पता चल जाएगा कि तीनों लड़कियां बड़े से नाले में चली गई थीं। जिसके बाद उनकी ऐसा हालत हो गई है। इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो-
वीडियो देखकर पता चल रहा है कि यह घटना किसी गली में घटी है। जहां एक स्कूटी पर तीन लड़कियां बैठकर जा रही थीं। इस दौरान उनकी स्कूटी डिस्बैलेंस्ड हुई और वह सीधे नाले में जा गिरीं।वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। बता दें कि नाला काफी ज्यादा गहरा था। उसमें बहुत ही ज्यादा कीचड़ भरा हुआ था। स्कूटी पर बैठी लड़कियां जब गहरे नाले में चली जाती हैं तो उनका सारा कपड़ा नाले में सन जाता है। नाले का कीचड़ इतना काला होता है कि लड़कियों का चेहरा भी पता नहीं चल रहा था। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन लिखा, 'अरे दीदी।'
