Black Mango Video: भारत का राष्ट्रीय फल आम है। गर्मियों का सीजन आते ही मार्केट में आम की बहार आ जाती है। आम को फलों का राजा कहा जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक अनोखे आम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस आम को देखकर एक बार के लिए आपको अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा, लेकिन जैसे ही आप इसे कटते हुए देखेंगे। आपका मन इसे खाने का हो जाएगा। आम का स्वाद भी इतना जबरदस्त होता है कि इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।
आम की अनोखी प्रजाति
मार्केट में आम के कई प्रजातियां देखने को मिलती हैं। इनमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा, बम्बइया, अलफॉन्जो, बैंगन पल्ली, हिम सागर, किशन भोग, मलगोवा, सुर्वन रेखा, आदि हैं। इसी बीच वीडियो में दिख रहा आम अपनी अलग छाप छोड़ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस आम की बाहरी परत कोयले से भी काली है। वहीं जब इसे काटा जाता है तो इसके अंदर का नजारा देखकर आपका मन ललचा जाएगा। देखें वीडियो-
आपने ज्यादातर आमों को कच्चे में हरे रंग का देखा होगा। वहीं पकने में आम पीले रंग का हो जाता है। शायद ही किसी ने काले रंग का आम देखा होगा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपने हाथ में काला आम पकड़ा हुआ है। इसके बाद शख्स आम में चीरा लगाता है। काले आम को जब काटा जाता है तो इसके अंदर पीला गूदा नजर आता है। यह देखने में बहुत ही रसदार लगता है। अनोखे आम का वीडियो देखकर ज्यादातर लोग कह रहे हैं कि उन्होंने पहली बार काला आम देखा है। रिपोर्ट के अनुसार, काले आम जमैका में बेहद कॉमन हैं। इन्हें Blackie Mango कहा जाता है।
