वायरल न्यूज़

Video: दुनियाभर में तहलका मचा रहा है यह भारतीय पक्षी, शख्स के कंधे पर बैठकर निकाली इंसानों सी आवाज

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 3, 2023, 02:49 PM IST

Viral Video: शख्स अपनी मैना से 'ओय' बोलता है। इसके बाद मैना भी 'ओय' दोहराती है। शख्स जितनी बार भी ओय बोलता है, उतनी बार मैना भी ओय दोहराती है। आपने तोतों को इंसानों की आवाज निकालते देखा होगा, लेकिन इस वीडियो में मैना आवाज निकालता दिख रहा है।

Image

भारतीय पक्षी (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय पक्षी की दीवानी हुई दुनिया
  • इंसान की तरह आवाज निकालती है मैना
  • मालिक की बात दोहरा रहा था पक्षी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भारतीय पक्षी इन दिनों तहलका मचा रहा है। इस भारतीय पक्षी की दुनियाभर में धूम मची हुई है। दरअसल, यह धूम पक्षी के अनोखे टैलेंट की वजह से मची हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह भारतीय पक्षी इंसानों की तरह आवाज निकालता है। वैसे तो आपने तोतों को इंसानों की आवाज निकालते देखा होगा, लेकिन यह पक्षी तोता नहीं है बल्कि मैना है। सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पक्षी अपने मालिक के कंधे पर बैठकर इंसानों की तरह बात करता दिख रहा है।

वीडियो देखकर रह जाएंगे शॉक्ड

वीडियो में पक्षी की आवाज सुनकर आपको लगेगा कि जैसे कोई इंसानी बच्चा बोल रहा है। वीडियो को चिनमया नायक @chinmay.nayak.965 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने अपने कंधे पर अपनी पालतू मैना को बिठाया है। वह उस मैना के साथ मस्ती भी कर रहा है। फिर अचानक शख्स कुछ आवाज निकालता है। इस आवाज को सुनकर मैना भी आवाज दोहराती है। देखें वीडियो-

वीडियो में मैना की आवाज सुनकर आपको बिल्कुल नहीं लगेगा कि यह किसी इंसानी बच्चे की आवाज नहीं है। शख्स अपनी मैना से 'ओय' बोलता है। इसके बाद मैना भी 'ओय' दोहराती है। शख्स जितनी बार भी ओय बोलता है, उतनी बार मैना भी ओय दोहराती है। एक अन्य वीडियो में कोई मैना से गुड नाइट बोल रहा है, इसके बाद वह भी गुड नाइट दोहराती है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे अब तक 2 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुहे हैं। वहीं वीडियो को कई लाख व्यूज मिल चुके हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article