वायरल न्यूज़

Video: महाराष्ट्र में ठेकेदार की अजीबोगरीब करतूत, कालीन पर बना दी सड़क, भड़क उठे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 1, 2023, 03:50 PM IST

Maharashtra Road Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, यह वीडियो महाराष्ट्र के जालना जिले के अंबड तालुका के कर्जत-हस्त पोखरी गांव का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ठेकेदार ने सड़क बनाने में बड़ी धांधली की है। ठेकेदार ने कालीन पर सड़क बना दी।

Image

महाराष्ट्र में कालीन पर बना दी रोड (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र से सामने आया चौंकाने वाला वीडियो
  • ठेकेदार ने कालीन पर बिछा दी पक्की सड़क
  • स्थानीय लोगों ने खोल दी ठेकेदार की पोल

Maharashtra Road Video: महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण एक नवनिर्मित सड़क को हाथ से किसी चादर की तरह उठाते नजर आ रहे हैं। इस विचित्र वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि गांव के कुछ लोग कालीन जैसी किसी चीज को सड़क के नीचे रखा दिखाते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि सड़क बनाने के लिए जमीन में कालीन बिछाई गई और उसके ऊपर सड़क बना दी गई।

ठेकेदार ने सड़क बनाने में की धांधली

गांव के लोग स्थानीय भाषा में कहते सुने जा सकते हैं कि स्थानीय ठेकेदार ने बहुत ही घटिया काम किया है। गांव के लोग ठेकेदार की जमकर आलोचना करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही गांव के लोग डामर के नीचे बिछाई गई कालीन को हाथ से पकड़कर उठाते दिख रहे हैं। साफ देखा जा सकता है कि डामर के नीचे कोई कालीन बिछाई गई है। उसके ऊपर एक पतली सी सड़क बना दी गई है। इसका मतलब यह है कि सड़क बनाने के लिए सारे मानकों को पूरा नहीं किया गया है। देखें वीडियो-

रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो महाराष्ट्र के जालना जिले के अंबड तालुका के कर्जत-हस्त पोखरी गांव का है। जो सड़क दिखाई दे रही है, उसका निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया गया है। जिस ठेकेदार ने सड़क निर्माण का कार्य करवाया, उसने जर्मन तकनीक से सड़क बनाने का दावा किया था। हालांकि, वीडियो में देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि इसमें धांधली की गई है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article