वायरल न्यूज़

OMG: मगरमच्छ का अंडा निकालने गया था शख्स, एक ने खींची टांग और फिर 40 ने नोच-नोचकर खा लिया

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 27, 2023, 03:41 PM IST

Shocking News: अंडा निकालने के दौरान एक मगरमच्छ ने उनका पैर खींचा और जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद बहुत सारे मगरमच्छ लुआं के पास आ गए। मगरमच्छ इतने गुस्से में थे कि देखते ही देखते उन्हें नोचकर खा गए।

Image

शख्स को जिंदा खा गए मगरमच्छ (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • कंबोडिया से आई हैरान करने वाली घटना
  • 40 मगरमच्छों ने शख्स को बनाया निवाला
  • मगरमच्छ का अंडा निकालने गया था शख्स

Shocking News: मगरमच्छ को पानी का जल्लाद कहा जाता है। अपने इलाके में पाकर वह बड़े से बड़े जानवरों को मौत के घाट उतार देता है। बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि मगरमच्छ से बचकर रहना चाहिए, लेकिन लालच इंसान को कई बार अपनी जान गंवाने पर मजबूर कर देती है। कंबोडियो के एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। कंबोडिया के रहने वाले यह शख्स बचपन से ही अपने घर में बने मगरमच्छों के फॉर्म हाउस के बीच जिंदगी गुजारते थे। उन्हें क्या पता था कि एक दिन यही मगरमच्छ उनकी जान ले लेंगे।

लुआं नम नाम के इस शख्स की जान उनके फॉर्म हाउस में पाले गए चालीस मगरमच्छों ने ले ली। यह खौफनाक हादसा उस समय हुआ, जब लुआं मगरमच्छों के बाड़े में उनका अंडा निकालने गए थे। अंडा निकालने के दौरान एक मगरमच्छ ने उनका पैर खींचा और जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद चालीस से ज्यादा मगरमच्छों ने उन्हें नोच-नोचकर अपना निवाला बना लिया। 72 साल के लुआं के पिता अपने रेप्टाइल फार्म में कई सालों से मगरमच्छ पाल रहे थे।

40 से ज्यादा मगरमच्छों ने किया हमला

लुआं को बाड़े में देखकर एक मगरमच्छ उनके पास आया और उनके पैर पकड़कर उन्हें नीचे गिरा दिया। इसके बाद बहुत सारे मगरमच्छ लुआं के पास आ गए। मगरमच्छ इतने गुस्से में थे कि देखते ही देखते उन्हें नोचकर खा गए। हमले के बाद कई बार लुआं ने एक लकड़ी से मगरमच्छों को भगाने की कोशिश भी की, लेकिन मगरमच्छ भागे नहीं। इसके उलट सारे मगरमच्छ लुआं को बाड़े में खींच ले गए और उन्हें नोचकर खा गए। जब पुलिस पहुंंची तो उसने देखा कि एक मगरमच्छ के मुंह में लुआं के चप्पल थे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article