वायरल न्यूज़

Video: लाइव TV पर खूंखार सांप ने दबोच ली शख्स की गर्दन, देखिए फिर किस तरह सदमे में आ गई एंकर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 1, 2023, 05:36 PM IST

Snake Bite Video: स्टीव इरविन सांपों से बहुत प्यार करते थे, वह उनके संरक्षण के लिए काम करते थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाइव टीवी पर स्टीव को एक सांप काट लेता है। यह वीडियो साल 1991 का है, जो इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

सांप का हमला (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • साल 1991 का वीडियो वायरल
  • लाइव टीवी पर सांप ने काटा
  • देखिए फिर एंकर की कैसी हुई हालत

Snake Bite Video: सांप को अपने सामने देखकर कई लोगों की रातों की नींद उड़ जाती है। सांप को धरती पर पाए जाने वाले सबसे खूंखार जीवों में से एक माना जाता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप लाइव टीवी पर शख्स पर हमला कर देता है। इसके बाद बगल में खड़ी एंकर के पसीने छूट जाते हैं। वीडियो ने लोगों की हालत खराब कर दी है।

लाइव टीवी पर सांप ने किया शख्स पर हमला

वीडियो कंजर्वेशनिस्ट, पर्यावरणविद और जुलॉजिस्ट स्टीव इरविन का है। यह वीडियो साल 1991 का है, जो इन दिनों फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लाइव टीवी पर स्टीव को एक सांप काट लेता है। स्टीव इरविन सांपों से बहुत प्यार करते थे, वह उनके संरक्षण के लिए काम करते थे। उनका यह वीडियो @historyinmemes नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। देखें वीडियो-

वीडियो में आपको स्टीव इरविन के साथी टीवी एंकर भी नजर आ रही होगी। आप देख सकते हैं कि टाइव टीवी के दौरान उन्होंने अपने हाथ में एक खूंखार सांप पकड़ा होता है। वह सांप धीरे-धीरे उनके गले में लिपटने लगता है और जोर से उनकी गर्दन में काटता है। सांप का हमला इतना भयावह होता है कि एंकर की हालत खराब हो जाती है। हालांकि, इरविन बड़ी आसानी से यह बर्दाश्त कर ले जाते हैं। ऐसा लगता है कि सांप के काटने का उन पर जरा भी असर नहीं होता है। गौरतलब है कि स्टीव ऑस्ट्रेलिया के फेमस जूकीपर थे। बाद में उन्हें स्टिंगरे मछली ने काटा था, जिससे उनकी मौत हो गई थी।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article