वायरल न्यूज़

VIDEO: इस चीते की रफ्तार देख दिल में मच जाएगी हलचल, हवा में उड़ता नजर आया, मंत्रमुग्ध हुए लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 9, 2023, 04:51 PM IST

Cheetah Running Video: चीते की दौड़ देखकर लोगों के दिल में हलचल मच गई है। चीते की दौड़ को जिस तरह से रिकॉर्ड किया गया है। वह एकदम लाजवाब है। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि इसे एक रनिंग कैमरे से शूट किया गया है।

Image

चीते की दौड़ (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • चीते का लाजवाब वीडियो हुआ वायरल
  • 70 मील की रफ्तार से दौड़ता आया नजर
  • 22 फीट की लगाता दिख रहा है छलांग

Cheetah Running Video: आपने अक्सर 'चीते की चाल' वाली कहावत सुनी होगी। कहा जाता है कि चीते की चाल का कोई सानी नहींं है। चीते के सामने बड़े-बड़े सूरमा भी पानी मांगेंगे। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक चीता बहुत ही तेजी से दौड़ लगाता दिख रहा है। इस चीते की दौड़ देखकर लोगों के दिल में हलचल मच गई है। चीते की दौड़ को जिस तरह से रिकॉर्ड किया गया है। वह एकदम लाजवाब है। इस वीडियो ने लोगों के भीतर रोमांच पैदा कर दिया है।

चीते का हैरतअंगेज वीडियो

चीते की दौड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक चीता खाली मैदान में सामने से दौड़ता हुआ आ रहा है। आप देख सकते हैं कि चीता बाएं से दाईं ओर दौड़ रहा है। वह एक सीधी रेखा में दौड़ता दिख रहा है। वीडियो में बताया गया है कि चीते की दौड़ 70 मील प्रति घंटा है। इस हिसाब से उसकी दौड़ 112 किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। इसके साथ ही वीडियो में यह भी बताया गया है कि चीता 22 फीट की छलांग लगा रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर पता चल रहा है कि इसे एक रनिंग कैमरे से शूट किया गया है। वीडियो को @fasc1nate नामक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करने के साथ यूजर ने कैप्शन दिया, 'चीता एक छलांग में 22 फीट की दूरी तय कर लेता है और यह करीब 70 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रहा है।' सबसे हैरतअंगेज चीते की छलांग है, जो 22 फीट है। इस वीडियो को देखकर यूजर्स मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। लोग अपने अकाउंट पर वीडियो शेयर कर रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article