वायरल न्यूज़

Video: लड़के को उदास देख लेडी पुलिस ने लगाया गले, मौका पाते ही अचानक युवक ने की ऐसी हरकत पीटने लगे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 29, 2023, 03:23 PM IST

Viral Video: एक महिला पुलिसकर्मी भीड़ में पहुंचकर उदास युवक को गले लगाती है। वहीं युवक तुरंत ही महिला पुलिसकर्मी को गले लगते ही उन्हें Kiss करने की कोशिश करता है। यह देखकर महिला पुलिसकर्मी झेप जाती है। वह तुरंत ही अपना चेहरा पीछे कर लेती है।

Image

युवक ने किया पुलिसकर्मी को किस (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन
  • महिला पुलिसकर्मी ने निभाई जिम्मेदारी
  • युवक ने अचानक उठा लिया मौके का फायद

Viral Video: पुलिस की जिम्मेदारी होती है कि जरूरत पड़ने पर हमेशा जनता के साथ खड़ी रहे। अधिकतर पुलिसकर्मी ऐसे होते हैं कि आम जनता के दुख-दर्द में साथ निभाते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला पुलिसकर्मी किसी युवक को उदास देखकर उसे सहानुभूति देने पहुंच जाती है। महिला पुलिसकर्मी न सिर्फ युवक को सहानुभूति देती है, बल्कि उसे गले लगाकर उसकी उदासी कम करने की कोशिश करती है।

युवक अचानक करने लगता है पुलिसकर्मी को KISS

यह तो महिला पुलिसकर्मी का बड़प्पन होता है कि वह युवक को गले लगाकर उसको सांत्वना देना चाहती थी। हालांकि, युवक इसी बात का फायदा उठा लेता है। आप देख सकते हैं कि खूबसूरत महिला पुलिसकर्मी भीड़ में पहुंचकर उदास युवक को गले लगाती है। वहीं युवक तुरंत ही महिला पुलिसकर्मी को गले लगते ही उन्हें Kiss करने की कोशिश करता है। महिला पुलिसकर्मी युवक के गाल पर दुलार में हाथ फेरती नजर आ रही हैं। वहीं युवक इसी मौके का फायदा उठा लेता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि महिला पुलिसकर्मी बहुत विनम्रता के साथ युवक से बातचीत करती है। इसके बाद युवक महिला पुलिसकर्मी को गले लगाने की तरफ आगे बढ़ता है। यह देखकर महिला पुलिसकर्मी बिना विरोध के उसे गर्मजोशी से गले लगा लेती है। इसी मौके का फायदा उठाकर युवक अचानक महिला पुलिसकर्मी की गर्दन पकड़ता है और उसके चेहरे पर Kiss कर देता है। यह देखकर महिला पुलिसकर्मी झेप जाती है। वह तुरंत ही अपना चेहरा पीछे कर लेती है। युवक जैसे ही यह हरकत करता है, वहां मौजूद एक अन्य शख्स लड़के को मारने दौड़ता है। वीडियो को Sanscari_ladka नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article