वायरल न्यूज़

Video: चेन स्नेचिंग की गलती कर बैठे बदमाश, फिर महिलाओं ने दबोचकर ऐसे की पिटाई, लुटेरे का हुआ बुरा हाल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 9, 2023, 07:05 PM IST

Viral Video: बाइक सवार दो बदमाश एक भरी बाजार में एक महिला के गले से चेन छीनते हैं और भागने की कोशिश करते हैं। हालांकि, बदमाशों के साथ खेल हो जाता है। महिला और उसके साथ चल रही लड़की हिम्मत दिखाकर एक बदमाश को पकड़ लेते हैं और उसकी जमकर धुनाई करते हैं।

Image

बदमाशों की धुनाई (ट्विटर)

Viral Video: चेन स्नेचिंग की घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। अक्सर बाइक सवार लुटेरे इन वारदातों को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते हैं। दूसरी तरफ इस वीडियो में जो देखने को मिल रहा है, उसे देखकर आपका दिल गदगद हो जाएगा। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार दो बदमाश एक भरी बाजार में एक महिला के गले से चेन छीनते हैं और भागने की कोशिश करते हैं। हालांकि, महिला के साथ चल रही लड़की हिम्मत दिखाकर बदमाश का हाथ पकड़ लेती है।

चेन स्नेचर की जमकर होती है पिटाई

इससे पहले कि दोनों बदमाश वहां से भाग पाते लड़की एक बदमाश को जोर से पकड़कर बाइक से नीचे गिरा लेती है। इसके बाद वह धनाधन बदमाश को मारने लगती है। इस दौरान सड़क पर गुजर रहे लोग भी महिला और उस लड़की की मदद के लिए आगे आ जाते हैं। फिर लोग तसल्ली से बदमाश की धुनाई करते हैं। वीडियो देखकर आप महिला और उस लड़की की हिम्मत की दाद देंगे। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि जब महिला और लड़की उस बदमाश को पकड़ लेते हैं तो वह भागने की बहुत ही ज्यादा कोशिश करता है। हालांकि, दोनों की पकड़ इतनी तेज होती है कि वह महिला के चुंगल से निकलकर भाग नहीं पाता। इसके बाद वहां मौजूद लोग दौड़कर उनकी मदद के लिए आ जाते हैं और बदमाश पर लात-जूते बरसाने लगते हैं। इस दौरान मौका पाकर एक बदमाश तो भाग जाता है, लेकिन दूसरे की जमकर धुनाई होती है। वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article