वायरल न्यूज़

Video: अपनी गर्लफ्रेंड के लिए हीरे का हार चुराने पहुंचा चूहा! CCTV कैमरे में कैद हुआ नजारा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Feb 3, 2023, 02:40 PM IST

Viral Video: दुकानदार को एक नेकलेस कम दिखा तो उसने सीसीटीवी खंगाला। इसके बाद पता चला कि नेकलेस की चोरी चूहे ने की है। वीडियो में चूहा एक ज्वेलरी शॉप से हीरे का नेकलेस चुराता नजर आ रहा है। अब यह तो नहीं पता चला कि चूहा इस नेकलेस का क्या करेगा, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए नेकलेस चुराने पहुंचा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • चूहे ने चुराया हीरे का नेकलेस
  • सीसीटीवी में कैद हुआ नजारा
  • लोग बोले गर्लफ्रेंड के लिए चुराया हार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चूहे का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में चूहा एक ज्वेलरी शॉप से हीरे का नेकलेस चुराता नजर आ रहा है। अब यह तो नहीं पता चला कि चूहा इस नेकलेस का क्या करेगा, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के लिए नेकलेस चुराने पहुंचा था। वीडियो केरल की एक दुकान का है, जिसमें आप चूहे का कारनामा साफ देख सकते हैं।

IPS अधिकारी ने शेयर किया वीडियो

रिपोर्ट के अनुसार, केरल के कासरगोड स्थित 'किसना ज्वेलरी' शोरूम में नेकलेस के कई पीस शो में लगे हुए थे। एक दिन दुकानदार को एक नेकलेस कम दिखा तो उसने सीसीटीवी खंगाला। इसके बाद पता चला कि नेकलेस की चोरी चूहे ने की है। वीडियो को IPS अधिकारी राजेश हिंगानकर अपने ट्विटर अकाउंट RajeshHinganka2 से शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अब ये चूहा डायमंड का नेकलेस किसके लिए ले गया होगा।' जिसके जवाब में लोगों ने लिखा, 'अपनी गर्लफ्रेंड के लिए।'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article