वायरल न्यूज़

Video: दावत खाने के दौरान अचानक बरसने लगा पानी, फिर गांव वालों ने जो जुगाड़ निकाला देखकर देंगे 21 तोपों की सलामी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 1, 2023, 01:59 PM IST

Viral Video: गांव के लोग दावत में खाना खाने जैसे ही बैठते हैं, वैसे ही जोर की बारिश होने लगती है। इसके बाद लोग शादी में इस्तेमाल किए जाने वाले गद्दे को लाते हैं और उसका छाता बनाकर उसके नीचे बैठ जाते हैं। इसके बाद उसी छाते के नीचे खाना खाने लगते हैं।

Image

शादी में बरसा पानी (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का मजेदार वीडियो आया सामने
  • वीडियो ने लोगों को सोचने पर किया मजबूर
  • खाने के दौरान अचानक बरसने लगा पानी

Viral Video: शादियों में कई बार पानी बरसने लगता है। इस दौरान दावत में आए लोगों को बड़ी समस्या झेलनी पड़ती है। कई बार भोजन के दौरान पानी बरसने लगता है, जिससे खाने में व्यवधान पैदा हो जाता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि न्योता खाने के दौरान अचानक पानी बरसने लगता है। इसके बाद गांव वाले जो जुगाड़ निकालते हैं, उसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

इस जुगाड़ को देखकर करेंगे सलाम

वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही गांव के लोग दावत में खाना खाने बैठते हैं, वैसे ही जोर की बारिश होने लगती है। इसके बाद गांव के लोग शादी में इस्तेमाल किए जाने वाले गद्दे को लेकर आते हैं और उसका छाता बना लेते हैं। फिर वह मजे से इस छाते के नीचे बैठकर खाना खाते हैं। आप देख सकते हैं कि शादी में आए सारे के सारे लोग गद्दे को ही छाता बनाकर बरसात से बचते नजर आते हैं। वीडियो देखकर आपको मजा ही आ जाएगा। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। देखें वीडियो-

वीडियो देखकर एक यूजर ने कमेंट किया, 'ऐसा जुगाड़ निकालने वालों को तो 21 तोपों की सलामी मिलनी चाहिए।' वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि इससे ज्यादा अच्छा जुगाड़ तो कोई इंजीनियर भी न निकाल पाए। फिलहाल, आप देख सकते हैं कि गांव के दद्दू लोग मजे से गद्दे के नीचे बैठकर खाना खा रहे हैं। वीडियो को kemcho_gujrati नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो बहुत ही ज्यादा मजेदार है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article