वायरल न्यूज़

Video: साही के बच्चों को मिली Z प्लस सिक्योरिटी! चाहकर भी शिकार नहीं कर पाया खूंखार तेंदुआ

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 22, 2023, 12:44 PM IST

Viral Video: साही के पूरे शरीर पर लंबे-लंबे कांटे होते हैं। इससे वह अपने बच्चों की सुरक्षा करता है। बता दें कि जब कोई इन कांटों को पकड़ने या छूने की कोशिश करता है तो ये कांटे उसे चुभ जाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • साही के बच्चों का शिकार करना चाहता था तेंदुआ
  • Z प्लस सिक्योरिटी लेकर पहुंच गए माता-पिता
  • IAS अधिकारी सुप्रिया साहू ने शेयर किया वीडियो

Viral Video: अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए माता-पिता अपने जान पर खेलने को तैयार रहते हैं। न सिर्फ इंसान बल्कि जानवर भी ऐसा ही करते हैं। यहां तक कि शिकारी जानवर भी अपने बच्चों की सुरक्षा तक तक करते हैं, जब तक बच्चे बड़े नहीं हो जाते। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक तेंदुआ साही के बच्चों पर हमला करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। हालांकि, बच्चों के माता-पिता Z प्लस सिक्टोरिटी लेकर आ जाते हैं।

कभी देखी है ऐसी Z प्लस सिक्योरिटी

आप देख सकते हैं कि साही के पूरे शरीर पर लंबे-लंबे कांटे होते हैं। इससे वह अपने बच्चों की सुरक्षा करता है। बता दें कि जब कोई इन कांटों को पकड़ने या छूने की कोशिश करता है तो ये कांटे उसे चुभ जाते हैं। इस वीडियो में शिकारी तेंदुआ से अपने बच्चों को बचाने के लिए नर और मादा साही नजर आ रहे हैं। जिन्होंने अपने शरीर के इन्हीं कांटों को ढाल बनाया हुआ है। तेंदुआ साही के बच्चों को अपना शिकार बनाने की पुरजोर कोशिश करता है, लेकिन माता-पिता ने तेंदुए की हर कोशिश नाकाम कर दी। वीडियो को आईएएस सुप्रिया साहू ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article