वायरल न्यूज़

Video: मगरमच्छ का चाकू से कत्ल करना चाहता था शख्स, आखिर में जो हुआ देखकर लोग बोले- जैसे को तैसा

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 29, 2023, 01:44 PM IST

Crocodile Attack Video: शख्स सबसे पहले अपने पैर से मगरमच्छ के बच्चे को मारता है। इसके बाद उस पर चाकू से वार करने की कोशिश करता है। हालांकि, मगरमच्छ का बच्चा शख्स के इरादे को समझ जाता है और पलटकर शख्स पर वार करता है।

Image

मगरमच्छ पर हमला (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन
  • शख्स की जल्लादी देख आएगा गुस्सा
  • मगरमच्छ के बच्चे पर करता है वार

Crocodile Attack Video: कहते हैं कि मनुष्य पृथ्वी का सबसे बुद्धिमान प्राणी हैं। मनुष्य के भीतर दयालुता, उदारता और सहानुभूति जेसे गुण होते हैं। इसके बाद भी कई बार मानव इतना क्रूर हो जाता है कि बेजुबानों के साथ जल्लादों की तरह बर्ताव करता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बवाल मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक बेजुबान का चाकू से मर्डर करना चाहता था। वह बहुत ही क्रूर तरीके से बेजुबान को मारना चाहता था, हालांकि उसे लेने के देने पड़ गए।

मगरमच्छ के बच्चे को मारना चाहता था शख्स

वीडियो में आपको एक शख्स चाकू लिए हुए दिखाई दे रहा होगा। वहीं एक मगरमच्छ का बच्चा सड़क किनारे पड़ा हुआ दिख रहा है। यह शख्स मगरमच्छ के बच्चे को नुकसान पहुंचाने के इरादे से उसके पास पहुंचता है। सबसे पहले शख्स अपने पैर से मगरमच्छ के बच्चे को मारता है। इसके बाद उस पर चाकू से वार करने की कोशिश करता है। हालांकि, किस्मत से मगरमच्छ बच जाता है। वह सड़क के किनारे जाकर सतर्क हो जाता है। इसके बाद वह अटैकिंग मोड में आ जाता है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि शख्स एक कदम पीछे हटकर फिर से आगे बढ़ता है और मगरमच्छ को निशाना बनाते हुए चाकू मारने की कोशिश करता है। इसी क्रम में मगरमच्छ तुरंत अपना तेज जबड़ा खोलता है और शख्स के हाथ को पकड़ लेता है। इससे वह शख्स डरकर पीछे हटने के क्रम में खेतों में गिर जाता है। वीडियो को क्रेजी क्लिप्स नाम के ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो देखकर नेटिजन्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जैसे को तैसा'

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article