वायरल न्यूज़

Video: नशे की हालत में आग सेंक रहा था शख्स, देखते ही देखते जलते अंगारे पर मुंह के बल गिरा और..

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Mar 25, 2023, 06:14 PM IST

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स आग के पास खड़े-खड़े झूम रहा था। फिर न जाने क्या होता है कि वह सीधा मुंह के बल आग में चला जाता है। इसके बाद का नजारा बहुत ही भयावह है।

Image

आग पर गिरा शख्स (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो
  • मुंह के बल आग में गिर जाता है शख्स
  • शराब के नशे में था शख्स

Viral Video: बड़े बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि नशा उतना ही करना चाहिए, जितने में आप खुद पर कंट्रोल कर पाएंं। कई बार लोग ज्यादा नशा करके गाड़ी चलाते हैं और एक्सीडेंट का शिकार हो जाते हैं। वहीं कुछ लोग इतना अधिक नशा कर लेते हैं कि उनका खुद पर ही कंट्रोल नहीं रहता और वह गिरते-पड़ते चलते हैं। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो को देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगे। वीडियो एक नशेड़ी शख्स से जुड़ा है।

हैरान करने वाला वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स शराब के नशे में आग के पास खड़ा था। वह आग सेंक रहा था, लेकिन उसका खुद पर कंट्रोल नहीं था। आप देख सकते हैं कि वह आग के पास खड़े-खड़े झूम रहा था। फिर अचानक न जाने क्या होता है कि वह सीधा मुंह के बल आग में चला जाता है। वीडियो देखने में बहुत ही भयानक है। शख्स नशे में इतना धुत होता है कि उसे खुद पर कंट्रोल नहीं होता और वह जलती आग में गिर पड़ता है। इसे देखकर आपकी हालत खराब हो जाएगी। देखें वीडियो-

इस घटना का वीडियो himalayanrootz नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो कब का है, यह पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा लग रहा है कि वीडियो सर्दी के दिनों का है। आप देख सकते हैं कि शख्स अपने दोस्तों के साथ अलाव के पास खड़ा था। अचानक उसको चक्कर जैसा आता है और वह आग में मुंह के बल गिर जाता है। अच्छी बात यह थी कि उसके दोस्त उसके आस-पास ही खड़े थे। जैसे ही वह आग में गिरता है, उसका एक दोस्त तत्काल उसे वहां से उठा लेता है। आप देख सकते हैं कि उसकी जान बच जाती है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article