Amitabh Bachchan Trolled: बॉलीवुड इंडस्ट्री के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। बीते दिन यानी 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन ने अपना 84वां जन्मदिन मनाया। हर बार की तरह अमिताभ ने घर जलसा के बाहर आकार फैंस से मिले। इस दौरान फैंस ने उन्हे जन्मदिन की बधाई दी और खूब प्यार भी लुटाया। इस दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें मिलने आई एक फीमेल फैन को अमिताभ बच्चन इग्नोर करते हुए दिखाई दिए। ऐसे में लोग उन्हे अब ट्रोल कर रहे हैं। इस रिपोर्ट में देखिए वायरल वीडियो। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan को दिल्ली हाईकोर्ट में होना पड़ेगा पेश, पर्सनैलिटी राइट्स केस में अदालत ने दिया निर्देश)
अमिताभ बच्चन हुए ट्रोल
वीडियो में अमिताभ बच्चन से मिलने के लिए एक फीमेल फैन मशक्त करती हुई दिखाई दी। लेकिन बॉडीगार्ड ने फीमेल फैन को अमिताभ के करीब जाने से रोका। सिर्फ यही नहीं खुद अमिताभ भी फीमेल फैन से दूरी बनाते हुए दिखाई दिए। ऐसे में लोग ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कहना शुरू किया कि अमिताभ ने उत्साहित फीमेल फैन को नजरअंदाज कर डाला। ऐसे में अब लोग अमिताभ बच्चन को इस हरकत के लिए काफी ट्रोल करते हुए दिखाई दिए। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने Amitabh Bachchan को दी जन्मदिन की बधाई, आराध्या के साथ शेयर की अनदेखी तस्वीर)
फैंस को आई नाना पाटेकर की याद
वीडियो को देखने के बाद कई यूजर ने अमिताभ बच्चन की तुलना नाना पाटेकर के साथ कर डाली, जिनका हाल ही में देहांत हुआ है। एक यूजर लिखता है, 'काश इनकी जगह नाना पाटेकर होते, हाथ क्या गले मिलते।' वहीं दूसरा यूजर लिखता है, 'नाना पाटेकर बेहद साफ दिल के थे और वो होते तो जरुर गले मिलते, मिस यू नाना पाटेकर सर।' वहीं कई यूजर ने अमिताभ बच्चन का बचाव करते हुए कहा कि डॉक्टर ने एक्टर को हाथ मिलाने से मना किया हुआ ताकि कोई इंफेक्शन बॉडी में ना घुस जाए।
