वायरल न्यूज़

Video: चलती मेट्रो का दरवाजा खोलकर कूद गया शख्स, आगे जो मंजर सामने आया देखकर कांप गए लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 2, 2023, 12:55 PM IST

Man Jump from Metro: सबसे खौफनाक यह है कि शख्स चलती मेट्रो का दरवाजा अपने दोनों हाथ से खींचकर खोलता है। मेट्रो रुकने से पहले ही वह सीधे प्लेटफॉर्म पर जंप मारता है। इसके बाद जो नजारा सामने आता है, वह देखकर आपकी रूह कांप जाएगी।

Image

चलती मेट्रो से कूद गया शख्स (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वीडियो देखकर हालत हो जाएगी खराब
  • पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा वीडियो
  • वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स भी कांप गए

Man Jump from Metro: इस धरती पर कई ऐसे लोग होते हैं, जिन्हें अपनी जिंदगी से खिलवाड़ करने में मजा आता है। इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर एक बार के लिए आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल, इस शख्स को इतनी जल्दी थी कि मेट्रो रुकने से पहले ही यह शख्स दरवाजा खोलकर कूदने लगता है। इसके बाद शख्स के साथ जो होता है, वह शायद जिंदगीभर नहीं भूल पाएगा। वीडियो देखकर यूजर्स के भी होश उड़ गए हैं।

मेट्रो रुकने से पहले कूद जाता है शख्स

वीडियो में आप देख सकते हैं कि शॉर्ट कट के चक्कर में यह शख्स अपनी जान दांव पर लगा देता है। सबसे खौफनाक यह है कि शख्स चलती मेट्रो का दरवाजा अपने दोनों हाथ से खींचकर खोलता है। इसके बाद वह मेट्रो रुकने से ही पहले सीधे प्लेटफॉर्म पर जंप मारता है। हालांकि, मेट्रो की स्पीड इतनी अधिक थी कि वह अपना बैलेंस नहीं बना पाता। इसके बाद वह सीधे मुंह के बल प्लेटफॉर्म पर गिरता है। यह नजारा पूरी तरह से हैरान करने वाला है। वीडियो देखकर लोग दंग रह गए हैं। देखें वीडियो-

इस वीडियो को देखकर आप समझ ही गए होंगे कि धरती पर कितने बेवकूफ लोग रहते हैं। जिस तरह शख्स जंप मारकर प्लेटफॉर्म पर कूदता है, ऐसा करने पर उसकी जान भी जा सकती थी। इस वीडियो को लोगों ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया है। वीडियो पर लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा, 'कई लोग ऐसी बेवकूफी के कारण अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं।' एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया, 'यह बहुत ही डरावना है।'

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article