वायरल न्यूज़

'लड़कियां सिर्फ हील्स नहीं पहनतीं, कुछ खतरों से भी खेलती हैं', इलेक्ट्रिक पोल पर चढ़कर काम करने वाली युवती का Video वायरल

सोशल मीडिया पर एक ऐसा मोटिवेशनल वीडियो सामने आया है, जहां बिजली विभाग की एक महिला कर्मचारी अपने काम को बखूबी करते दिख रही है और वह अपने इन कामों के लिए तारीफें भी बटोर रही है।

Image

बिजली के खंभे पर चढ़कर काम करती दिखी महिला (Instagram/TimesNow_Trending)

Viral News: महिला सशक्तिकरण के कई मामले हमें सोशल मीडिया पर देखने को मिलते है। जहां महिलाएं हर क्षेत्र में अच्छा काम करते हुए अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। चाहे वह कॉर्पोरेट की दुनिया हो या सेना हो या फिर मुश्किलों से भरा फील्ड जॉब ही क्यों ना हो। हर जगह महिलाएं अपने काम से बुलंदियों को छू रही हैं। हाल में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा ही मोटिवेशनल वीडियो देखने को मिल रहा है। जहां एक महिला बिजली के खंभे पर चढ़कर काम करती हुई दिख रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े:

बिजली के खंभे पर चढ़कर काम करते दिखी महिला

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक युवती उन कामों को बड़े आराम से कर रही है, जिन्हें आमतौर पर पुरुष करते हैं। दरअसल, यह युवती Maharashtra State Electricity Board (MSEB) में काम करती है और वह बिजली से जुड़े कामों को बहुत ही आसानी से करती दिख रही है। जहां पोल पर चढ़ना, तार चेक करना और खराब बिजली उपकरणों को ठीक करना, उसके लिए चुटकियों का काम लग रहा है।

वीडियो देख युवती की तारीफ करने से नहीं चूक रहे लोग

फिलहाल इस वीडियो (Video) को लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक बड़ी संख्या में लोगों ने देखा और पसंद किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है, जहां कई लोगों का कहना था कि बिजली विभाग का फील्ड वर्क आसान नहीं होता। इसे करने में खतरनाक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। जिस तरह से यह युवती अपने काम को कर रही है, उससे यह पता चलता है कि महाराष्ट्र बिजली विभाग ने इस युवती का सही चयन किया है। देश को ऐसी ही मजबूत नारियों की जरूरत है। वहीं कुछ अन्य लोगों का कहना था कि असली नारी सशक्तिकरण इसे ही कहा जाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article