वायरल न्यूज़

भालू ने बाघ को दौड़ाया! रणथंभौर का यह Video देख दंग रह गए लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाघ के पीछे भालू पड़ा हुआ है और वह उसे दौड़ा रहा है।

Image

भालू ने बाघ को दौड़ाया (Instagram/@ranthambhorepark)

जंगल की दुनिया में कुछ भी हो सकता है। ऐसी कई घटनाएं होती हैं, जो लोगों की सोच से भी परे होती हैं। कई बार तो हमें जंगल में कुछ ऐसा भी देखने को मिलता है, जिसे देख हम हैरान रह जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही नजारा रणथंभौर नेशनल पार्क से सामने आया है। जहां एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी लोगों को चौंका दिया। फिलहाल इस घटना का वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक भालू को एक बाघ को दौड़ाता देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:

वीडियो देख हिल जाएंगे आप

यूं तो आमतौर पर बाघ को जंगल का ताकतवर और खूंखार जानवर माना जाता है। मगर यहां इस वीडियो में जो दिखा उसने लोगों के इस धारणा को बदलकर रख दिया। वायरल वीडियो (Viral Video) में यह साफ देखा जा सकता है कि जंगल में एक भालू अचानक आक्रामक हो जाता है और अपने सामने खड़े बाघ को दौड़ने लगता है। बाघ उस भालू के डर से अपनी दुम दबाकर भाग रहा है। वहीं, भालू उसके पीछे कुत्तों की तरह पड़ा है। एक जगह पर जब बाघ हिम्मत कर ठहरता है तो भी उसके चेहरे पर भालू का डर साफ देखा जा सकता है। वह धीरे-धीरे पीछे हटते जाता है और भालू उसे डराते हुए आगे बढ़ते रहता है। कुछ देर तक बाघ का पीछा करने और उसे डराने के बाद भालू वापस लौट जाता है।

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल

जंगल के इस अजीबोगरीब वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ranthambhorepark नाम के अकाउंट से किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। साथ ही सैकड़ों लोगों के इस पर कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "रणथंभौर जैसे जंगलों में ऐसे नजारे दुर्लभ होते हैं, लेकिन जब भी सामने आते हैं, लोगों का दिमाग हिलाकर रख देते हैं।" दूसरे ने लिखा, "कभी-कभी कमजोर दिखने वाला भी ताकतवर को पीछे हटने पर मजबूर कर सकता है।" तीसरे ने लिखा, "जंगल में कोई भी हमेशा सबसे ताकतवर नहीं होता। हर जानवर अपनी परिस्थितियों और मौके के हिसाब से व्यवहार करता है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article